Weird Job: 2 करोड़ सैलरी और रहना-खाना फ्री, फिर भी कोई नहीं करना चाहेगा ये नौकरी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Job Offering 2 Crores Salary: बेरोज़गारी की समस्या हमारे देश में ततो इतनी ज्यादा है कि लोग सिर्फ नौकरी और अच्छे पैसे के लिए कहां-कहां जाने को तैयार रहते हैं. सोचिए एक नौकरी ऐसी भी है, जो घर में रहने के लिए 2 करोड़ रुपये ऑफर कर रही है, लेकिन इसके साथ जुड़ी हुई शर्तें ऐसी हैं कि नौकरी लेने से पहले लोग सौ दफे सोच रहे हैं.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक ये नौकरी चीन में ऑफर की जा रही है. यहां के शहर शंघाई में रहने वाली महिला अपने लिए एक पर्सनल नैनी की तलाश में है, जो 24 घंटे उसकी हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखे. इस काम के लिए वो हर महीने उसे 16 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी ऑफर कर रही है.

लगभग 2 करोड़ का है सालाना पैकेज
इस पोस्ट के लिए बाकायदा एक विज्ञापन दिया गया है. विज्ञापन के तहत नौकरानी को मालकिन की ओर से 1,644,435.25 रुपये महीने यानि सालभर के 1.97 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस नौकरी के लिए आवेदक का 165 सेंटीमीटर लंबा होना ज़रूरी है, जबकि वज़न 55 किलोग्राम से कम हो. उसने 12वीं या फिर उससे ज्यादा की पढ़ाई की हो. दिखने में साफ-सुथरा हो और नाचना-गाना भी आता हो. हाउसकीपिंग सर्विस की ओर से दिया गया ये विज्ञापन चर्चा में बना है.

नौकरानी नहीं ‘दासी’ की है डिमांड
मज़े की बात ये है कि जिस महिला को नौकरानी चाहिए, उसके पास पहले ही 12-12 घंटे काम करने वाली 2 नैनियां मौजूद हैं, जिन्हें इतनी ही सैलरी मिल रही है. नौकरानी के लिए जो योग्यताएं मांगी गई हैं, उसमें सबसे पहली ये है कि उसका स्वाभिमान बिल्कुन न के बराबर हो क्योंकि उसे मालकिन के पैरों से जूते उतारने, पहनाने जैसे काम भी करने हैं. वो जब भी जूस-फल या पानी मांगे, देना होगा. उसके आने से पहले गेट पर इंतज़ार करना होगा और उसके एक इशारे पर उसके कपड़े भी बदलने होंगे.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें