
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. शनि जयंती 19 मई को है. इस दिन शनि महाराज की पूजा करने पर विशेष कृपा बरसेगी. अगर आप बताए गए उपायों को करेंगे तो शनि देव प्रसन्न होंगे. पूर्णिया के पंडित मनोत्पल झा बताते हैं कि इस बार 19 मई को शनि जयंती पर्व मनेगी. इस दिन संयोगवश दो पर्व हैं. पहला वट सावित्री और दूसरा शनि जयंती. यह संयोग काफी उत्तम है. इस दिन अगर कुछ आसान उपाय करेंगे तो आपकी हर इच्छा पूरी होगी.
जानिए इसका कब है समय
पंडित जी ने बताया कि शनि देव के सामने कोई देव नहीं है. यानी ” एको देव दूसरों नास्ति”. जो सूर्य के पुत्र कहे जाते हैं. 19 मई 2023 को शनि जयंती मनाई जाएगी. उन्होंने कहा जयंती का अर्थ होता है जन्मदिन जन्म दिवस. उस दिन शनिदेव का जन्म हुआ था, हालांकि उन्होंने कहा कि शनि जयंती 18 मई को संध्या 7:00 बजे से शुरू होकर 19 मई को संध्या 6:30 बजे समाप्त हो जाएगी. हिंदी मास के अनुसार के जेठमास के अमावस्या के कृष्ण पक्ष को मनाया जाएगा संयोगवश उसी दिन वट सावित्री पूजा भी है.
शनि महाराज राजा को रंक बना देते हैं
उन्होंने कहा शनिदेव दंडाधिकारी भी हैं. जो राजा से रंक बनाने सकते हैं. न्यायधीश, कर्माअधिकारी न्यायाधीश ये सब हैं. इसलिए उन्हे न्याय प्रिय देवता कहते हैं. उन्होंने कहा कि न्याय शनिदेव वैसे व्यक्तियों के लिए करतेहैं जो अपने अच्छे कर्मों का गलत प्रयोग करता हो. उन लोगों को वह सर्वदा दंड देकर न्याय करते हैं. इसलिए कहा जाता है शनिदेव अपने न्यायप्रिय दंडाधिकारी होते है.
शनि देव के आते दो फेज, समय अनुसार देते परिवर्तन
उन्होंने कहा शनि देव के दो फेज यानी दो समय आते हैं. प्रथम शनि का ढयया और दूसरा शनि का साढ़ेसाती. शनि ढहिया ढाई साल होता है और शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल का होता है. उन्होंने कहा कि जब लग्न कुंडली में द्वादश भाग में शनि का प्रवेश होता है, तो शनि का साढ़ेसाती शुरू हो जातीहै. और लग्न कुंडली में चतुर्थ और अष्टम भाग में प्रवेश करें तो तो शनि का ढैय्या स्टार्ट हो जाता है.
इन उपायों से करें प्रसन्न, होगी कृपा
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सर्वप्रथम आपको शनिदेव का प्रिय मंत्र उच्चारण करना होगा. ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें. उन्होंने कहा शनि देव के परम मित्र बजरंगबली हैं. इसलिए आप बजरंगबली मंदिर में दो दीपक शनिवार और मंगलवार को जरूर जलाएं.
साथ-साथ शनि मंदिर में सरसों का तेल का दीपक शनिवार के दिन जलाएं. उन्होंने कहा अगर आप शनि जयंती पर दान करना चाहते हैं काला वस्त्र का दान करें. कंबल दान करें. जो सबसे अच्छा माना जाता है. यह बहुत ही शुभ फलदायक है.इससे आपके उपर शनि महाराज कृपा बनाए रखेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 22:41 IST








