Punjab: पुलिस और एनआईए एक्शन में, गैंगस्टर सहित असामाजिक तत्वों के खिलाफ की छापेमारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चंडीगढ़. पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार को राज्य भर में कुख्यात अपराधियों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने यहां यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया और इस दौरान एनआईए ने 58 स्थानों पर और राज्य पुलिस ने 143 स्थानों पर छापे मारे.

यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस की कम से कम 125 टीम में 1,200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे. डीजीपी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को व्यक्तिगत रूप से छापेमारी की निगरानी करने का निर्देश दिया गया था.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में कांग्रेस ने किए थे 5 गारंटी वादे, अब लागू करने में लगेंगे इतना हजार करोड़ रुपए, जनता पर ही आएगा बोझ

यादव ने कहा कि हाल में गिरफ्तार किए गए विभिन्न गैंगस्टर और अपराधियों से पूछताछ के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Tags: Gangsters in Punjab, NIA, Punjab, Punjab Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें