Wildlife Video: गर्मी में जल क्रीड़ा करते नजर आए गजराज, एक-दूसरे पर सूंड़ से डाला पानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्पित बड़कुल/दमोह: एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व में सैकड़ों वन्यजीवों का बसेरा है. यहां जानवरों की मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं. ताजा वीडियो किशनगढ़ वन परिक्षेत्र के भौरखुआ बीट से निकलकर सामने आया है, जहां एक तालाब में दो हाथी मस्ती करते हुए नजर आए.

दोनों हाथी मस्त होकर सूंड में पानी भरकर एक-दूसरे के शरीर पर पिचकारी मार रहे थे. जिस विडियो को पास ही खड़े किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस भीषण गर्मी से कुछ मिनटों के लिए शरीर को ठंडक पहुंचाने करने के लिए दोनों ही हाथी जंगल के नाले का पानी सूंड में भरकर शरीर पर पिचकारी मारते हुए नहाते नजर आए.

जंगल में हाथियों पर ही होती है गश्त
बढ़ती गर्मी और उमस से शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए दोनों हाथी नाले में उतर गए और पानी की पिचकारी से अपनी गर्मी शांत करने लगे. बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ क्षेत्र में मौजूद चीतों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने एवं जंगल के दुर्गम इलाको में हाथियों की मदद से ही पहुंचा जा सकता है. साथ ही रात्रि में गश्ती दल भी हाथियों पर सवार होकर ही जंगल का भ्रमण करता है. वहीं किशनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद केन भी समय समय पर हाथियों की मदद से जंगल की निगरानी करते रहते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 21:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें