राजस्थान में बन रही देश की पहली 8 लेन टनल, लागत 1000 करोड़, 100 साल की गारंटी, जानें सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi-Mumbai Expressway Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे राजस्थान के 7 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिले से होकर गुजरेगा. पीएम मोदी ने 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्धाटन किया था. अब राजस्थान में एक और बड़ा डेवलपमेंट होने वाला है. दरअसल कोटा में एक हाईटेक सुरंग बनाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक करीब 1000 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है. (Image Credit: NHAI,ANI)

01

भारतमाला प्रोजेक्ट (Bharatmala Project) के तहत कोटा जिले में इस सुरंग का निर्माण किया जा रहा है. इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले रूट पर बनाया जाएगा, जो मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की ठीक ऊपर से गुजर रहा है. सुरंग के निर्माण में इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि किसी को कोई परेशान न हो.

02

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सुरंग को बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि कंस्ट्रक्शन के बाद 100 साल तक इस सुरंग को कुछ नहीं होगा. इतना ही नहीं इस हाइटेक टनल में खास स्मोक सेंसर के अलावा कई मॉर्डन सिस्टम लगाए गए हैं. जैसे ही गाड़ी इस टनल से गुजरेगी लाइट अपने आप चालू हो जाएंगे. फिर जब गाड़ियां नहीं चलेंगी तो लाइट ऑफ हो जाएंगे.

03

टनल में फायर फाइटिंग, पॉल्यूशन कंट्रोल जैसे कई मॉर्डन फैसिलिटी लगाई जा रही है. सुरंग के अंदर पैसेंजर्स को हाईस्पीड इंटरनेट मिले, इसका भी इंतेजाम किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सुरंग मुकुंदरा टाइगर हिल से 500 मीटर पहले से शुरू होगा. फिर रिजर्व खत्म होने के 500 मीटर बाद यह टनल भी खत्म हो जाएगी.

04

टनल में एंटर करने के लिए 2 ट्यूब बनाई जा रही है. एक ट्यूब से 4 लेन ट्रैफिक गुजर सकेगा. टनल के अंदर की 9 जगहों को दोनों ट्यूब से जोड़ा कनेक्ट किया जाएगा, ताकि इमरजेंसी के दौरान इन रास्तों का इस्तेमाल किया जा सके. इसके अलावा टनल में 4 ले बाय भी बनाए गए हैं.

05

सुरंग पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा. टनल में वाटर ड्रेन भी बनाई जा रही है. इसके साथ ही इसमें पंप सेंसर भी होगा. माना जा रहा है कि जल्द ही इस टनल का काम पूरा हो जाएगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें