तंत्र मंत्र के जाल में फंसे डकैत: 600 करोड़ के लालच में डाली डैकती, महज 1 मोबाइल ले जा पाए, पकड़े और गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जयपुर के करणी विहार थाना इलाके की घटना
वारदात के महज तीन दिन बाद ही बदमाश पकड़े गए
डकैती के लिए यूपी के बागपत से भी पांच बदमाश बुलाए गए थे

विष्णु शर्मा.

जयपुर. राजधानी जयपुर (Jaipur) में 600 करोड़ रुपये का धन जमीन में गड़ा होने के लालच में बदमाशों ने एक मकान में डकैती (Dacoity) डाली. लेकिन मकान से एक मोबाइल के अलावा कुछ भी नहीं लूटकर ले जा सके. पूरा मामला करणी विहार थाना पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से वारदात का महज 3 दिन में खुलासा कर दिया. पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड सहित 15 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वारदात में काम ली गई पिकअप गाड़ी और गैस कटर भी बरामद कर लिया गया है.

डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया कि धवास रोड पर रहने वाले यादवराम मौर्य ने इस संबंध में केस दर्ज करवाया था. मौर्य ने बताया कि 13 मई को रात 2 बजे हथियारबंद बदमाश उसके घर में घुस गए. बदमाशों ने कमरे में सो रहे यादवराम और उसके परिवार पर पिस्तौल तान दी. मारपीट की और मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले. पूछताछ में सामने आया कि यादवराम की आरोपी रामेश्वर राठी और रामदयाल मीणा से एक प्लॉट को लेकर रंजिश चल रही थी. इसी विवाद में दोनों आरोपियों ने अजमेर के नसीराबाद में रहने वाली अपनी धर्म बहन शीबा बानो के साथ मिलकर यादवराम को सबक सिखाने की ठानी.

आपके शहर से (जयपुर)

600 करोड़ का धन मकान में छिपा होने की जानकारी देकर बदमाश बुलाए
वैशाली नगर एसीपी आलोक सैनी के मुताबिक गैंग में शामिल शीबा बानो ने अजमेर निवासी सुनील सैन से संपर्क किया. वह तंत्र मंत्र का काम करता है. शीबा ने सुनील को बताया कि यादवराम रैगर के मकान में करीब 600 करोड़ रुपये का धन छिपा है. सुनील ने तंत्र विद्या से मकान में छिपे धन का पता लगाने के लिए मकान के वीडियो फोटो रामेश्वर राठी से मंगवाए.

सुनील सैनी ने अपने परिचित के मार्फत यूपी से हथियारबंद बदमाश बुलाए
आरोपी सुनील सैनी ने अपने परिचित पूरण सैनी के मार्फत यूपी में बागपत के रहने वाले बदमाशों से संपर्क किया. वहां से 5 हथियारबंद बदमाश 12 मई को ही जयपुर बुलाए गए. इसके अलावा जयपुर और अजमेर में रहने वाले अन्य बदमाशों को मकान में 600 करोड़ का धन तंत्र मंत्र की मदद से निकालने के लालच देकर बुला लिया. इसके बाद बदमाशों ने 13 मई को रात 2 बजे यादवराम रैगर के घर वारदात की.

Tags: Crime News, Jaipur news, Looting and robbery, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें