Cannes 2023 Film Festival: कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का आगाज फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में किया जा चुका है. इसकी शुरुआत 16 मई को की गयी थी. इस बार 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश-विदेश के नामी सितारे शिरकत कर रहे हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, सारा अली खान, ईशा गुप्ता, रज़ाने जमाल और अराया ए हरगेट सहित कई एक्ट्रेस रेड कारपेट की पर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आयीं.
01

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भी फेस्टिवल में में अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया. इवेंट में उर्वशी ने ऑफ शोल्डर पिंक फ्रिल गाउन कैरी किया था. इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी एक्सेसरीज ने जिसकी डिजाइन काफी खास थी. दरअसल उन्होंने Alligator Necklace कैरी किया था जो काफी आकर्षक लग रहा था. (Image-Instagram-urvashirautela)
02

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई. इस दौरान सारा ने आइवरी क्रीम कलर का अबू जानी का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा कैरी किया था.सारा ने लहंगे के साथ मैचिंग इयररिंग्स और डायमंड का ब्रेसलेट कैरी था. (Image- Instagram-saraalikhan95)
03

अभिनेत्री ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेरे. उन्होंने कान्स के रेड कारपेट पर व्हाइट कलर का थाई हाई स्लिट गाउन कैरी किया था. जिसके नेक को कॉलर और सॉफ्ट खूबसूरत फूलों की लड़ी से हाइलाइट किया गया था. (Image-instagram-indiaforumsbollywood)
04

ब्रिटिश-लेबनानी अभिनेत्री रज़ाने जमाल (Razane Jammal) ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर खूब धूम मचाई. उन्होंने सिल्वर लाइट पीच कलर का खूबसूरत गाउन पहना था. एसेसरीज में उन्होंने केवल ब्रेसलेट कैरी किया था. सिंपल लुक में भी रज़ाने जमाल काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं. रज़ाने जमाल को नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज़ पैरानॉर्मल में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. (Image-Instagram-jamaloukimag)
05

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर थाई अभिनेत्री अराया हरगेट (Araya Hargate) ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने बेबी पिंक गाउन कैरी किया था जिसमें में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं. अराया हरगेट मॉडल, होस्ट और ब्रिटिश मूल की कवर गर्ल हैं. जिनको डोकसोम सिथोंग में उनकी बेहतरीन भूमिका के लिए जाना जाता है. (Image-Instagram-cannes_filmfestival)








