
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक घटना हुई है. यहां शादी के फेरों से ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे ने जहर खा लिया फिर क्या था आनन-फानन में दुल्हन ने भी जहर खा लिया. जहर खाने से जहां दूल्हे की मौत हो गई वही दुल्हन का निजी अस्पताल में उपचार जारी है. जानकारी के मुताबिक 15 महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी जिसके बाद दोनों आर्य समाज में शादी करने पहुंचे थे. घटना इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित आर्य समाज की है.
जहरीले पदार्थ के सेवन से दूल्हे को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं दुल्हन भी गंभीर है. उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है. शादी से ठीक पहले ऐसे क्या हालत बने कि दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया ये अब तक स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच कर रही है. परिजनों का आरोप है कि लड़की लड़के को केस में फंसाने की धमकी दे रही थी. कुछ दिन पहले आजाद नगर थाने में शिकायत करने भी पहुंची थी. वहां दोनों को समझाइश दी गई थी, इसके बाद से ही युवक तनाव में था. वह शादी करने के लिए राजी तो हो गया लेकिन शादी से ठीक पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और दोनों जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया.
ओला कंपनी में काम करने वाले युवक दीपक अहिरवार की 15 महीने पहले निशा नामक युवती से सगाई हुई थी. दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शेयर मार्केट में काम करने के दौरान ही दोनों की पहचान हुई थे. उसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली. जानकारी मिली कि निशा कई बार दीपक से पैसों की मांग करती थी. कभी-कभी नए-नए चीजों की डिमांड करती थी.
आपके शहर से (इंदौर)
दीपक ने निशा को कई बार समझाया कि जब तक वह अपना करियर नहीं बना लेता है वह उससे शादी नहीं कर सकता है लेकिन युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी. मंगलवार को दोनों अहिरखेड़ी स्थित आर्य समाज मंदिर में गए और शादी कर रहे थे. इसी दौरान युवक ने जहर खा लिया और युवती ने भी जहर खा लिया जहां युवक की मौत हो गई. युवक के परिवार वाले युवती पर मौत का आरोप लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवती की हालत भी गंभीर बताई जा रही.
पुलिस का कहना था कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि दीपक अहिरवार और निशा नामक युवती आर्य समाज में शादी कर रहे थे. इसी दौरान दोनों ने जहर खा लिया. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर परिवार के बयान लिए जा रहे हैं. जहरीले पदार्थ के सेवन से जहां युवक की मौत हो गई, वहीं युवती को वेंटिलेटर सपोर्ट पर निजी अस्पताल में रखा गया है, उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस अब तक किसी के बयान नहीं ले सकी है.
.
Tags: Bride and groom story, Indore news, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 16:56 IST








