UPSC CDS 2 2023 : ग्रेजुएशन के बाद आर्मी ऑफिसर बनने का मौका, 100 रुपये में भरें CDS परीक्षा का फॉर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPSC CDS 2 2023 : ग्रेजुएशन कर चुके या फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS)-2 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), एयर फोर्स एकेडमी (AFA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में प्रवेश पाने का मौका मिलेगा. भारतीय सेनाओं के इन ट्रेनिंग संस्थानों में ट्रेनिंग के बाद ऑफिसर्स रैंक पर सेना में भर्ती होगी.

सीडीएस-2 एग्जाम के लिए आवेदन यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर जाकर करना है. सीडीएस का नोटिफिकेशन भी इसी वेबसाइट पर मिलेगा. जिस पर अधिक जानकारी मिलेगी. यूपीएससी सीडीएस-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2023 है. सीडीएस परीक्षा 3 सिंबर 2023 को होगी.

सीडीएस परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता

-सीडीएस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री होनी चाहिए. फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं. नौसेना के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए. वहीं एयरफोर्स एकेडमी के लिए ग्रेजुएट होने के साथ 12वीं फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट के साथ पास होना चाहिए.

सीडीएस परीक्षा के लिए उम्र सीमा

इंडियन मिलिट्री एकेडमी और नेवल एकेडमी के लिए उम्र सीमा 19 से 23 साल है. जबकि वायुसेना के लिए 20 से 24 साल है. साथ ही अविवाहित होना चाहिए. ओटीए के लिए उम्र सीमा 19 से 24 साल है.

सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. इसे यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरते समय ऑनलाइन जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें-
CISF Jobs : 12वीं कर लिया है पास तो सीआईएसएफ में कैसे हो सकते हैं भर्ती ? जानें तरीका

Tags: CDS, Indian Army Recruitment, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें