पूर्णिया. बिहार से एक प्रेमी की हैवानियत भरी करतूत सामने आई है. प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी फिर शरीर पर एसिड डालकर मकई के खेत में फेंक दिया. मामला पूर्णिया जिला से जुड़ा है. दरअसल बनमनखी थाना के पिपरा गांव में तीन दिन पहले एक अज्ञात लड़की का सड़ा गला शव मिला था जिसकी पहचान हो गई है. मृतका शायरा खातून की पहचान उनके पिता और पूर्व मुखिया जाकिर आलम ने उसके कपड़ों से की है.
जाकिर आलम ने कहा कि उनकी बेटी शायरा खातून 10 मई को इंटर का मार्कशीट लाने के लिए कॉलेज गई थी. उसके बाद से ही वह गायब थी. उन्होंने कहा कि गांव के ही नंदन मंडल ने उसकी बेटी का अश्लील फोटो वायरल किया था. उसने ही उनकी बेटी की हत्या कर शव को मकई खेत में फेंका था. जब उसने लड़की का कपड़ा देखा तो उस कपड़े से शव की पहचान हुई. बनमनखी थानाध्यक्ष मेराज हुसैन ने बताया कि तीन दिन पहले पिपरा गांव में मकई खेत में एक अज्ञात युवती का सड़ा गला शव बरामद हुआ था.
शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन कल जब लड़की के पिता ने उसके कपड़ा को देखा तो शव की पहचान की गई और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन के अंदर दफनाया शव को बाहर निकाला गया. लड़की के परिजनों के आवेदन के आधार पर उसका प्रेमी नंदन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान नंदन मंडल ने हत्या की बात तो स्वीकार कर ली. उसने स्वीकार किया कि गला दबाकर उसने हत्या की है लेकिन उसके साथ और कौन-कौन थे, इसका खुलासा नहीं किया है. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को मकई खेत में फेंक दिया गया है.
आपके शहर से (पूर्णिया)

Purnia News: पूर्णिया में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में जुटा स्वास्थ्य विभाग, जानें प्लान

Caste Survey : बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया आर्टिकल 15 और 16 का हवाला, जस्टिस करोल सुनवाई से हुए अलग

Saharsa News: जिले में 3851 शिक्षकों की होगी बहाली, ये परीक्षा करनी होगी पास

Siwan News : भुखमरी की कगार पर सहकारी सुता मिल के मजदूर, एक-एक पाई के हुए मोहताज, जानें क्या है वजह

Baba Bageshwar : Bihar की जनता पर चल गया बाबा का जादू, कथा के आख़िरी दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

पूर्णिया के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी! जल्द ही मिलने वाली है यह सौगात

Purnia News: स्कूली छात्रों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी, बताए इसके लाभ और बचने के तरीके

Baba Bageshwar In Bihar: Hanumant katha का आख़िरी दिन, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे Patna | News18 India

Siwan News: सीवान रेलवे जंक्शन का अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Purnia News: 1200 किमी पदयात्रा कर पूर्णिया पहुंचे श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी बाबा, लोगों ने किया भव्य स्वागत
शव के ऊपर कोई केमिकल डाला गया है. जिस कारण महज चार दिनों में ही शव सड़ गल गया था. फिलहाल आरोपी प्रेमी को जेल भेज दिया गया है .पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही अन्य आरोपी का भी गिरफ्तारी होगा.
.
Tags: Bihar News, Brutal Murder, Crime News, Love affair, Murder, Purnia news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 15:44 IST








