हाइलाइट्स
बिलासपुर से नागपुर के बीच फिर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
पहले इस रूट पर तेजस एक्सप्रेस को चलाया जाना था
रेलवे ने बदला अपना फैसला
रायपुर. रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन की जगह तेजस को चलाने का फैसला किया था. हालांकि रेलवे ने अब अपने फैसले को बदल दिया है. अब यह ट्रेन अपने स्पेशल कोच के साथ चलेगी. हालांकि, अब इस ट्रेन में कोच की संख्या को कम कर दी गई है. दरअसल रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत की रैक को तेजस एक्सप्रेस से एक्सचेंज कर दिया था. इसमें 11 कोच रहने की बात भी कही गई थी.
रेलवे ने वंदेभ भारत की जगह बिलासपुर-नागपुर रूट पर तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया था. मालूम हो कि कांग्रेस ने वंदे भारत ट्रेन में महंगी टिकट का मुद्दा उठाया था. बता दें कि 2022 में मध्य भारत को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली थी. इसके बाद से ही यह ट्रेन काफी चर्चा में रही. इसके लेकर जमकर राजनीति भी हुई थी.
फिर से चलेगी वंदेभारत एक्सप्रेस
रेलवे ने रविवार से लेकर मंगलवार तक बिलासपुर-नागपुर के बीच तेजस एक्सप्रेस चलाया. अब इस रूट पर फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है. रेलवे के मुताबिक नई रैक से साथ वंदे भारत एक्सप्रेस 17 मई से चलाई जाएगी. बताया जा रहा है कि इसमें एक एग्जीक्यूटिव क्लास का कोच और चेयर कार के 7 कोच हो सकते हैं. पहले वंदे भारत ट्रेन में 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार थे. रेलवे ने पहले 14,15 और 16 जून को बिलासपुर-नागपुर के बीच वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया था. अब रेलवे ने दोबारा वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है.
आपके शहर से (रायपुर)

World Hypertension Day : खतरनाक है हाई उच्च रक्तचाप की बीमारी, लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

‘डर का माहौल मत बनाइये’ – सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को दी हिदायत, छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़ा है मामला

Chhattisgarh Weather: मई में तपा रही गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लू जैसे हालात, जानें कब मिलेगी राहत

Chhattisgarh: वंदे भारत एक्सप्रेस की जगह इस रूट पर दौड़ेगी तेजस ट्रेन, आखिर रेलवे ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

Janjgir News : विधायक के गांव में 4 दुकानों में चोरी, केशव चंद्रा ने धरना दिया तब लिखी गई एफआईआर

Janjgir News : 10753 लीटर देसी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर,आबकारी अधिनियम के तहत किया गया नष्ट

कॉलेज में दाखिले से पहले जान लीजिए NIRF रैंकिंग 2022 में कौन से हैं DU के टॉप कॉलेज

Janjgir News: जांजगीर के धर्मेंद्र बना रहे इकोफ्रेंडली हर्बल होम, बिना AC के रहेगा कूल

Fatal Accident: छत्तीसगढ़ में पिकअप और ट्रक की भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

CM ने किया था शिलान्यास, साढ़े चार साल बाद भी नहीं बनी इस स्कूल की बाउंड्री वॉल

SDM से मिलने पहुंचा फरियादी, नहीं मिले तो दरवाजे पर ही सो गया, देखें Viral Video
छत्तीसगढ़ में कब शुरू हुई थी वंदे भारत एक्सप्रेस?
छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवंबर से शुरू हुई थी. ट्रेन 13 मई तक चली. जानकारों के मुताबिक टिकट महंगा होने की वजह से यात्री इस ट्रेन में उतनी रुचि नहीं ले रहे थे. बिलासपुर से नागपुर में लगभग इस ट्रेन की टाइमिंग में ही दूरंतो भी पहुंच रही थी. इसमें किराया भी कम था. इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री कम मिल रहे थे. बताया जा रहा है कि तीन दिन वंदे भारत की जगह तेजस एक्सप्रेस चली. हालांकि इसमें में यात्रियों की संख्या उतनी नहीं थी.
.
Tags: Indian Railways, Tejas Express Train, Vande bharat
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 14:50 IST








