पिता चाहते थे बेटी बैंक में नौकरी करे, अब शताक्षी शर्मा ने इंटीरियर डिजाइनर बन कमाया नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल झा/गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद की शताक्षी शर्मा को उनके पिता ने बिल्कुल बेटे की तरह पाला है. उनके पिता ने हमेशा उन्हें स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ने में सहयोग किया. इसलिए शताक्षी अपने पिता को अपना सुपर हीरो मानती है. जबकि डिजाइन डायरेक्टर्स इंटीरियर कंपनी को शताक्षी शर्मा और उनके पिता एसके शर्मा चलाते हैं. अब शताक्षी की मेहनत के कारण इस कंपनी को ड्रीम आईकॉनिक अवार्ड पुरस्कार भी मिला है. इस पुरस्कार में 50 से अधिक नामांकनों में से शताक्षी और उनके पिता की कंपनी को ‘बेस्ट स्टार्टअप इन इंटीरियर डिजाइनिंग’ के खिताब के लिए चुना गया.

इस अवार्ड को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया द्वारा दिया गया. हालांकि शताक्षी के पिता चाहते थे कि वह बैंक में काम करें, लेकिन बेटी की शुरू से ही डिजाइन और वेस्टर्न डेकोरेशन में रूचि थी.फिर बेटी के मन को देखते हुए उसका सहयोग करने का काम किया.

शुरुआती दौर में कई चुनौतियां थी
शताक्षी ने News 18 Local से बात करते हुए कहा कि इंटीरियर डिजाइनिंग में शुरुआती दौर में कई चुनौतियां थीं. इस फील्ड में हर कोई कुछ नया करना चाहता है सिर्फ इसीलिए कंपटीशन काफी ज्यादा है. मैं अपने पिताजी को शुक्रिया कहना चाहूंगी जिन्होंने हर वक्‍त और हर मोड़ पर मेरा साथ दिया.

नए डिजाइन के साथ काम करना है जरूरी
शताक्षी ने बताया कि अगर उन्हें कुछ भी नया आइडिया आता है या मार्केट में कुछ नया दिखता है, तो उसे एक पैटर्न डिजाइन के रूप में ड्राफ्ट करती हूं. इसके बाद भी आइडिया और डिजाइन लोगों को भी काफी पसंद आते हैं. भविष्य में शताक्षी अपने पिता और अपनी इस कंपनी को आगे बढ़ाना चाहती है और इंटीरियर डेकोरेशन की दुनिया में नए डिजाइन को भी जगह देना चाहती है. शताक्षी को न्यू प्रोजेक्ट लेना और उन पर गंभीरता से काम करना काफी पसंद है.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 14:50 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें