दिल्ली-सिडनी एअर इंडिया की फ्लाइट ने बीच हवा में खाए झटके, कई यात्री हुए घायल, DGCA ने दिया बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-सिडनी एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार कई यात्री मंगलवार को उड़ान के दौरान आसमान में ही गंभीर दिक्कतों का सामना करने के बाद घायल हो गए. घायल यात्रियों को सिडनी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद चिकित्सा सहायता मिली. हालांकि, किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी. समाचार एजेंसी एएनआई ने बुधवार को यह जानकारी दी.

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) सूत्रों के मुताबिक, हंगामे के बाद सात यात्रियों को मामूली मोच आने की खबर है. एअर इंडिया केबिन क्रू ने उड़ान में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और नर्स की सहायता से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया.

इसी तरह की एक घटना पिछले साल मई में हुई थी, जब मुंबई-दुर्गापुर स्पाइसजेट की उड़ान के नीचे उतरने के दौरान ‘गंभीर अशांति’ का सामना करने के बाद 12 यात्री घायल हो गए थे. अशांति के दौरान घायल हुए यात्रियों में से एक का कई महीनों बाद निधन हो गया था. सितंबर 2022 में चोटों के कारण दम तोड़ने से पहले 48 वर्षीय अकबर अंसारी एक महीने के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

ऐसे ही, अमेरिका में न्यू इंग्लैंड के ऊपर एक निजी जेट को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा था, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और विमान को इस साल मार्च में कनेक्टिकट के दूसरे हवाई अड्डे पर डायवर्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

Tags: Air india, DGCA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें