नई दिल्ली (RBSE 8th Result 2023). राजस्थान बोर्ड 8वीं के स्टूडेंट्स लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार आज यानी 17 मई 2023 को उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने 8वीं परीक्षा परिणाम को बीकानेर से ऑनलाइन मोड में जारी किया है. अब स्टूडेंट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक्टिव रिजल्ट लिंक से अपना ग्रेड चेक कर सकते हैं.
13 लाख 5 हजार 355 स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षा दी थी (Rajasthan RBSE Board 8th Result 2023). राजस्थान बोर्ड 8वीं का पास प्रतिशत 94.50 फीसदी रहा है. स्टूडेंट्स एसएमएस व थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राजस्थान शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने रिजल्ट घोषित करने के बाद दो सफल स्टूडेंट्स से फोन पर बातचीत भी की थी (Rajasthan Education Minister Dr. BD Kalla). इसकी जानकारी उन्होंने कल ही ट्विटर पर दे दी थी.
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में कितने छात्र हुए पास?
राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख 5 हजार 355 स्टूडेंट्स में से 12 लाख 33 हजार 702 पास हुए हैं (RBSE Rajasthan Board 8th Class Pass Percentage). इस आंकड़े से स्पष्ट है कि राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में 71,653 स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं. विभिन्न कारणों से 2,438 स्टूडेंट्स का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया गया है. इनके रिजल्ट पर कोई अपडेट मिलते ही आपको वेबसाइट से सूचना मिल जाएगी.
आपके शहर से (जयपुर)

Rajasthan Politics: पायलट के तेवर का असर! पूर्व डिप्टी CM को बताया पार्टी का मजबूत स्तंभ; क्या बोले मंत्री?

नागौर के इस मंदिर में होता है भूत-प्रेत से परेशान लोगों का इलाज! बुरी शक्तियों से मिलता है छुटकारा

Rajasthan RBSE Board 8th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, जानें कितने स्टूडेंटस पास, यहां करें चेक

राजस्थान के इस शहर में आसमान से हुई रेत की बारिश.. धुंध के आगोश में आया पूरा शहर

Karnataka CM Face : DK Kumar बनेंगे Deputy Chief Minister, Sonia Gandhi ने लिया फैसला | Congress

Rajasthan RBSE Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, direct link से करें चेक

RBSE 8th Result 2023: A से D ग्रेड वाले स्टूडेंट्स होंगे पास, E1 और E2 वाले फेल

RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, रोल नंबर डालकर करें चेक

RBSE 8th Result 2023: खत्म हुआ 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, इन वेबसाइट पर जारी हुआ 8वीं का रिजल्ट

Dausa News: दौसा में दो युवतियों ने खाया जहर, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

NIA Big Action: राजस्थान के 7 जिलों में छापामारी, लॉरेंस के गुर्गों की तलाश, पढ़ें कहां कौन पकड़ा गया
किस ग्रेड में कितने स्टूडेंट्स?
राजस्थान बोर्ड 8वीं के स्टूडेंट्स को ग्रेड के आधार पर पास व फेल किया गया है (RBSE 8th Grading System 2023). नीचे लिखे आंकड़ों से आप चेक कर सकते हैं कि किस ग्रेड में कितने स्टूडेंट्स हैं.
ए ग्रेड- 95,226
बी ग्रेड- 4,74,924
सी ग्रेड- 5,76,782
डी ग्रेड- 96,770
पूरक- 86,777
जयपुर जिले से सबसे ज्यादा अभ्यर्थी
राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षा में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स जयपुर जिले से शामिल हुए थे. जयपुर के 1 लाख 23 हजार अभ्यर्थियों ने 8वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी (8th Class Jaipur Result 2023). इनमें से 1,19,232 अभ्यर्थी पास हुए हैं व 4697 की सप्लीमेंट्री आई है. सबसे कम स्टूडेंट्स जैसलमेर से थे. यहां से 14303 स्टूडेंट्स ने 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 दी थी. इनमें से 12,961 विद्यार्थी पास हुए हैं व 1340 की सप्लीमेंट्री आई है.
ये भी पढ़ें:
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, direct link से करें चेक
राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, जानें कितने स्टूडेंटस पास, यहां करें चेक
.
Tags: Rajasthan Board of Secondary Education, Rajasthan Board Results, RBSE
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 14:03 IST








