VIDEO: DJ पर नाचते-नाचते युवक की मौत, दोस्त की शादी में मंडी से आया था सिरमौर, हार्ट अटैक ने ली जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नाहन. अक्सर आपने देखा होगा कि नाचते, खेलते, हंसते-कूदते लोगों की जान चली जाती है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाए, मौत हो जाती है. अचानक से हर्ट अटैक (Heart Attack) के ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. पूरा वाक्या वीडियो में कैद हुआ है. दोस्ती की शादी (Marriage Viral Video) में नाचते हुए एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

जानकारी के अनुसार, सूबे के सिरमौर जिले से यह चौंकाने वाले घटना सामने आई है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के अबोया में एक शादी समारोह में नाचते नाचते युवक की मौत हो गई. युवक एक दम धड़ाम से नीचे गिरा. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया था.

बताया जा रहा है कि मंडी का यह युवक अबोया में दोस्त की शादी में आया था. इस दौरान डीजे पर पंजाबी गाना होया कि जे नचदी बां फड़ लैई…बज रहा था. युवक मस्ती में नाच रहा था. उसके साथ एक अन्य युवक भी नाचने में मस्त था. अचानक से युवक गश खाकर दूसरे युवक के ऊपर गिर गया. युवक को गिरते देख मौके पर मौजूद लोग उसकी तरफ दौड़े और  बिना देर किए पांवटा सिविल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

” isDesktop=”true” id=”6225285″ >
अस्पताल लाने से पहले ही मौत-डॉक्टर

पांवटा सिविल हॉस्पिटल में वरिष्ठ डॉक्टर कमल पाशा ने बताया कि यहां पर एक पेशेंट को ग्रामीणों लेकर लाए थे. उन्होंने बताया कि युवक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से शादी में आय़ा था. डॉक्टर पाशा ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

सिरमौर में दो मामले

गौरतलब है कि सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र  में 1 हफ्ते में दो बड़े मामले नाचते हुए मौत के सामने आ चुके हैं. पहला मामला गांव में जागरण के दौरान पहाड़ी नाटी लगाते समय 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी तो दूसरा मामला अबोया का सामने आया है, जहां पर नाचते नाचते मंडी का युवक धड़ाम से नीचे गिर गया और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले अपना दम तोड़ दिया.

Tags: Heart attack, Heart Disease, Himachal Police, Himachal Pradesh News Today, Latest viral video, World Heart Day

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें