
रिपोर्ट:मनमोहन सेजू
बाड़मेर. पश्चिम राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले में अब पक्षियों के लिए भी फ्लैट बनाए गए हैं. आपको सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन बाड़मेर में एक नहीं दो नहीं बल्कि दर्जनों ऐसे अपार्टमेंट बनाए गए हैं जो कि केवल पक्षियों के लिए है. इस छह मंजिला अपार्टमेंट में केवल पक्षियों के रहने के लिए बनाया गया है.
अमूमन पक्षी पेड़ों पर घोंसले बनाकर रहते है और इन घोंसलों का निर्माण वे तिनका-तिनका इकठ्ठा कर करते है. लेकिन सरहदी बाड़मेर में पक्षियों के लिए अनूठे ठिकाने देखने को मिल रहे है. इसमें पक्षी अलग-अलग फ्लैट में अपने जीवन साथी के साथ आराम से रह रहे है. शहर के लोग परिंदों के लिए यहां दाना-पानी डालते है. दरअसल शहर सहित ग्रामीण इलाकों में परिंदे उड़कर नीचे आकर दाना-पानी करते है. कई बार श्वान इन्हें अपना शिकार बना लेते है. इसी बदौलत जिले भर में दर्जनों फ्लैट बनाए गए है.
बाड़मेर शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी ऐसे पक्षी घरों का निर्माण करवाया गया है. इस अपार्टमेंट में पक्षियों के लिए दाना-पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई है. हर मौसम में बेजुबान परिंदे यहां आराम से रह सकते है. यह पक्षियों के लिए एक घर की जैसे होगा. पक्षियों के अंडे का धूप, बारिश और सर्दी से बचाव हो सकेगा. यह देखने में बिल्कुल एक बहुमंजिला अपार्टमेंट की भांति गुलाबी रंग में नजर आ रहा है. इन्हें भामाशाहों द्वारा बनाया गया है.
मौसम में कभी तेज सर्दी और कभी तेज गर्मी के कारण पक्षियों को पीड़ा होती थी. वहीं बारिश के दिनों में स्थान अभाव के कारण सैकड़ों पक्षियों की मौत भी हो जाती है. ऐसे में जिलेभर में दर्जनों ऐसे फ्लैट बनाए गए है जिसमे हज़ारों परिंदे रह रहे है. जिले भर में करीब 70-80 फीट की ऊंचाई पर बने इस अपार्टमेंट में छह मंजिल हैं, जिनमें तकरीबन 1300 घरौदेंनुमा निवास स्थल बनाए गए हैं. इस अपार्टमेंट में एक साथ 3000 से अधिक पक्षी रह सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 13:08 IST









