मोहसिन की शानदार गेंदबाजी से लखनऊ ने मुंबई के जबड़े से छीनी जीत, प्लेऑफ की ओर बढ़ाए कदम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सुपर जॉयंट्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाए
मुंबई की ओर से इशान किशन ने खेली अर्धशतकीय पारी
सुपर जॉयंट्स की ओर से स्टोइनिस ने नाबाद 89 रन की पारी खेली

नई दिल्ली.  मोहसिन खान की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 के 63वें मैच में 5 रन से हरा दिया.  इस जीत से सुपर जॉयंट्स प्लेऑफ के नजदीक पहुंच गई है. इस जीत से लखनऊ और चेन्नई के एक समान 15-15 अंक हो गए हैं लेकिन बेहतर नेटरनरेट की वजह से माही की कप्तानी वाली सीएसके पॉइंट टेबल में सुपरजॉयंट्रस से एक स्थान उपर है. सीएसके दूसरे जबकि सुपर जॉयंट्स तीसरे नंबर पर है.  हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम 13 मैचों में 18 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है.

रोहित – इशान की ओपनिंग जोड़ी ने जोड़े 90 रन
178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआती दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की. रोहित शर्मा 25 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रवि बिश्नोई ने दीपक हुडा के हाथों कैच कराया. इसके बाद इशान किशन को भी बिश्नोई ने नवीन उल हक के हाथों कैच करा मुंबई को दोहरा झटका दिया. इशान 39 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए. यश ठाकुर ने सूर्यकुमार यादव को सस्ते में पवेलियन भेज दिया. सूर्यकुमार यादव 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए.

स्टोइनिस ने खेली करियर की बेस्ट पारी
इससे पहले, मार्कस स्टोइनिस की करियर की सर्वश्रेष्ठ 89 रन की नाबाद पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए मुश्किल पिच पर 3 विकेट पर 177 रन बनाए. स्टोइनिस ने 47 गेंद की अपनी पारी में आठ छक्के लगाए और कार्यवाहक कप्तान क्रुणाल पंड्या ( 49 रिटायर्ड हर्ट) के साथ 82 रन की साझेदारी की. इससे पहले लखनऊ ने सातवें ओवर में तीन विकेट 35 रन पर गंवा दिये थे.

यह भी पढ़ें:VIDEO: क्रुणाल पंड्या अर्धशतक चूके, आउट हुए बगैर क्यों लौट गए पवेलियन? जानिए वजह

वह रनों का भूखा है… टीम इंडिया के लिए जल्द करेगा डेब्यू… जो रूट ने भारतीय बैटर के लिए की भविष्यवाणी

काइल मायर्स को बाहर रखने का फैसला गलत साबित हुआ
लखनऊ ने इस सत्र में अपने लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले काइल मायर्स को बाहर रखने का विवादित फैसला लिया जो गलत भी साबित हुआ. उनकी जगह आए दीपक हुडा पांच रन बनाकर जेसन बेहरेनडोर्फ का शिकार हुए. जेसन ने अगली गेंद पर प्रेरक मांकड़ को भी पवेलियन भेजा. सातवें ओवर में क्विंटन डिकॉक के आउट होने से लखनऊ की हालत और खराब हो गई. उन्होंने 15 गेंद में 16 रन बनाए. वह पीयूष चावला की गुगली पर विकेट के पीछे ईशान किशन को कैच दे बैठे.

क्रुणाल पंड्या 16वें ओवर में हुए रिटायर्ड हर्ट
इसके बाद से स्टोइनिस और क्रुणाल ने मोर्चा संभाला. क्रुणाल 16वें ओवर में असहज महसूस होने के कारण रिटायर हो गए. इसके बाद स्टोइनिस ने स्पिनर रितिक शोकीन और चावला को लगातार ओवरों में छक्के जड़े. इस पिच पर स्ट्रोक्स खेलना कठिन था लेकिन स्टोइनिस ने अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल किया. क्रिस जोर्डन के डाले 18वें ओवर में 24 रन बने जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे. उन्होंने पारी का अंत आकाश मढवाल को छक्का लगाकर किया. मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 54 रन दे डाले.

Tags: IPL 2023, Ishan kishan, Lucknow Super Giants, Marcus Stoinis, Mumbai indians

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें