Karnataka : सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में कौन है कितना पढ़ा लिखा, जानते हैं आप ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Education Qualification : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के स्पष्ट बहुमत पाने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में दो चेहरे डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया हैं. अब यह तो पार्टी हाईकमान के ऊपर है कि वह किसी मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपती है. आइए हम जानते हैं कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया कितने पढ़े-लिखे हैं.

सिद्धारमैया मैसूर जिले के टी नरसीपुरा के पास वरुणा होबली में सिद्धारमनहुंडी नाम के एक गांव में सिद्धारगौड़ा और बोरम्मा के घर में जन्मे थे. किसान परिवार में जन्मे सिद्धारमैया की 10 साल उम्र तक कोई औपचारिक शिक्षा नहीं हुई थी. लेकिन आगे चलकर उन्होंने बीएससी और फिर मैसूर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की. वह पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

लॉ कॉलेज में पढ़ाते थे सिद्धारमैया

एलएलबी करने के बाद सिद्धारमैया ने कुछ समय तक एक वकील के रूप में प्रैक्टिस भी की थी. वह चिक्काबोरैया के अधीन जूनियर थे. इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक लॉ कॉलेज में टीचिंग भी की. इसके कुछ समय बाद वह पूरी तरह से राजनीति में आ गए.

डीके शिवकुमार हैं पोस्ट ग्रेजुएट

बात सीएम की कुर्सी की दौड़ में शामिल दूसरे चेहरे डीके शिवकुमार की तो उनका जन्म 15 मई 1962 को बैंगलोर के पास कनकपुरा में केम्पागौड़ा और गौरम्मा के घर में हुआ था. वह वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. उनके छोटे भाई डीके सुरेश भी एक पॉलिटिशियन हैं. डीके शिवकुमार ने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

ये भी पढ़ें-
CISF Jobs : 12वीं कर लिया है पास तो सीआईएसएफ में कैसे हो सकते हैं भर्ती ? जानें तरीका
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड के 3 लाख स्टूडेंट का खत्म होगा इंतजार, इन स्टेप से कर सकेंगे चेक

Tags: DK Shivakumar, Education news, Karnataka Election Result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें