UP के फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने ऑटो को रौंदा, शादी ले लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


फतेहपुर. यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बेकाबू टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 9 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायल बच्चो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को कानपुर हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. हादसे के वक्त ऑटो पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है.

इस हादसे के बाद कंटेनर समेत चालक फरार है. हादसे पर सीएम योगी ने दुःख जताया है. सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं. घटना जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ की है. हादसे की सूचना के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कंटेनर चालक की पड़ताल के लिए टोल प्लाजा समेत आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है.

पुलिस के मुताबिक इटावा के बंगाली कॉलोनी के रहने वाले अनिल सोनकर के रिश्तेदार कानपुर देहात के मूसानगर थाने के रसूलपुर गांव में रहते हैं. सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मूसानगर पहुंचा था. मंगलवार के दिन वह अपने परिवार के साथ मूसानगर से जहानाबाद के बारादरी में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने पूरा परिवार एक ऑटो में आ रहा था, तभी चिल्ली मोड़ के पास ये हादसा हुआ.

तेज रफ्तार से आ रहा टैंकर ऑटो को रौंदते हुए निकल गया. इस हादसे में अनिल उसकी पत्नी यशोदा सहित 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई. मृतक अनिल की बेटी सौम्या और बहादुर की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया है. पुलिस ने सभी डेडबॉडी का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Tags: Fatehpur News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें