गर्मी में जरूर खायें सत्तू के लड्डू, बॉडी रहेगी कूल, मिलेंगे कई बड़े फायदे, फॉलो करें सिंपल रेसिपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सत्तू के लड्डू की रेसिपी आसान है और आप लड्डू को झटपट तैयार कर सकते हैं.
सत्तू के लड्डू कार्बोहाइट्रेड, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.

Sattu Ke Laddu Recipe: सत्तू तो आप किसी न किसी तरह से अकसर ही खाते होंगे. कभी सत्तू से भरी लिट्टी का स्वाद चखा होगा तो कभी सत्तू का पराठा और शरबत का लुत्फ भी उठाया होगा. लेकिन क्या कभी आपने सत्तू के लड्डू का स्वाद चखा है. बता दें कि सत्तू के लड्डू (Sattu Ke Laddu) खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं. साथ ही इनको बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है और ये मिनटों में तैयार हो जाते हैं. इसके साथ ही सेहत के लिए भी सत्तू के लड्डू काफी फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तू के लड्डू कार्बोहाइट्रेड, फाइबर, प्रोटीन और सोडियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.

बहुत लोग मीठा खाने के काफी शौक़ीन होते हैं. ऐसे में उनको खाना खाने के बाद मीठे में कुछ न कुछ जरूर चाहिए होता है. लेकिन कई बार ऐसा मौका भी आता है जब घर में कोई भी मिठाई मौजूद नहीं होती है. ऐसे में आप घर पर सत्तू के लड्डू बनाकर स्टोर कर सकते हैं. बता दें कि सत्तू के लड्डू से वेट लॉस करने में मदद मिलती है. ये डाइजेशन को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कारगर है. इतना ही नहीं स्किन और मसल्स के लिए भी इनका सेवन करना बेहतर माना जाता है. तो आइये जानते हैं सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में.

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सत्तू-200 ग्राम, गुड़ या पिसी चीनी-150 ग्राम, घी-100 ग्राम, इलायची पाउडर-एक चम्मच, तीन-चार चम्मच ड्राई फ्रूट्स ले लें.

ये भी पढ़ें: कभी टेस्ट किया है वड़ा पाव पॉप्स, लाजवाब स्वाद के लिए इस बार करें ट्राई, वीडियो में देखें आसान रेसिपी

सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करके इस पर कढ़ाई रखें और इसमें घी डाल दें. फिर जब घी पिघल जाये तो सत्तू को कढ़ाई में डाल कर धीमी आंच पर भूनते रहें. जब ये सुनहरा हो जाये और इसमें से महक आने लगे तो गैस को बंद कर दें. अब सत्तू को ठंडा होने के लिए साइड में रख दें और सभी ड्राई फ्रूट को काट कर इनको भी फ्राई कर लें.

ये भी पढ़ें: मूंग दाल पैनकेक से मिलेगा टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज, वीडियो देखकर करें तैयार, याद रहेगा स्वाद

अब सत्तू में ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें साथ ही पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर भी एड कर दें. फिर सत्तू को अच्छी तरीके से चम्मच से मिक्स करें और हाथों की मदद से लड्डू बना लें. अगर लड्डू बनाते वक्त टूटने लगते हैं तो आप हथेली पर पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आप पिसी चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं. तो आप चाशनी बनाकर इसमें सत्तू मिक्स करके आसानी से लड्डू बना सकते हैं.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें