
Rapper Balen Shah: नेपाल की राजधानी काडमांडू के 15वें मेयर बालेंद्र शाह ने पिछले साल हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार सिरजना सिंह और सीपीएन (यूएमएल) के प्रत्याशी केशव स्थापित को हराया था. वह राजनेता होने से पहले स्ट्रक्चरल इंजीनियर और नेपाली रैपर के तौर पर काफी लोकप्रिय रहे हैं. नेपाल के लोग उन्हें बालेन शाह के नाम से भी जानते हैं. वह 2010 की शुरुआत से ही नेपाली हिप-हॉप कम्युनिटी में जाने-माने लोगों में गिने जाते हैं. काठमांडू के मेयर के तौर पर चुने गए पहले स्वतंत्र उम्मीदवार हैं
काठमांडडू के नारदेवी में 27 अप्रैल 1990 को जन्मे बालेन शाह के पिता राम नारायण शाह आयुर्वेदिक चिकित्सक थे. बालेन शह ध्रुवदेवी शाह के सबसे छोटे बेटे हैं. उनके पिता नारदेवी आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात कर दिए गए. इसके बाद उनके माता-पिता महोत्तरी से काठमांडू चले गए. उनका पैतृक घर महोत्तरी के एकदारा ग्रामीण नगर पालिका में है, जबकि उनकी माता का परिवार धनुषा में है.
9वीं क्लास में लिखा पहला सिंगल
शाह ने हिमालयन व्हाइटहाउस इंटरनेशनल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने भारत के कर्नाटक राज्य में विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की. शाह को काफी कम उम्र से संगीत और कविता में विशेष आनंद मिलता था. उन्होंने अपना पहला सिंगल Sadak Balak जारी किया, जिसे उन्होंने 2012 में नौवीं कक्षा में लिखा था. YouTube पर 2013 में वॉर रैप श्रृंखला रॉ बारज़ के बाद नेपहॉप प्रशंसकों में उनकी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी.
कैसे चलाया अपना चुनाव अभियान?
बालेंद्र शाह 2015 में नेपाल के संविधान की घोषणा से पहले ‘वी फॉर कॉन्स्टीट्यूशन’ आंदोलन में भी शामिल हुए थे. उन्होंने 2017 के स्थानीय चुनावों में काठमांडू के मेयर पद के लिए मैदान में उतरने की इच्छा जताई थी. हालांकि, बाद में वह इस दौड़ से पीछे हटकर खुद ही बाहर हो गए. बालेन शाह 2019 से उम्मीदवारी की अपनी योजनाओं पर विचार कर रहे थे. फिर 17 दिसंबर 2021 को घोषणा कर दी कि वह अपने फेसबुक पेज के जरिये स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर मेयर की दौड़ में शामिल होंगे. उनका अभियान अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क यातायात नियंत्रण, सार्वजनिक सेवा वितरण, भ्रष्टाचार विरोधी और शहर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर केंद्रित था.
विवादों में भी रहे हैं बालेंद्र शाह
शाह 26 मई 2022 को निर्वाचित हुए, उन्होंने डाले गए वोटों का 38.6 फीसदी हिस्सा हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार सिरजना श्रेष्ठ और पूर्व मेयर व सीपीएन (यूएमएल) के उम्मीदवार केशव स्थपित को 23,000 से ज्यादा मतों के अंतर से हराया. शाह की उनके रैप गीतों में अभद्र और महिला विरोधी तत्वों के लिए आलोचना की गई है. जुलाई 2022 की शुरुआत में वह एक हिप-हॉप रियलिटी टीवी शो में जज भी रहे. शाह ने पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल सबीना काफले से शादी की है. वह अपने परिवार के साथ गैरीगांव तिंकुने में रहते हैं.
.
Tags: Kathmandu, Music, Nepal, Nepal News, Nepal Politics
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 18:01 IST








