VIDEO: क्रुणाल पंड्या अर्धशतक चूके, आउट हुए बगैर क्यों लौट गए पवेलियन? जानिए वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पंड्या (Krunla Pandya) मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 63वें लीग मैच में एक रन से अपना अर्धशतक चूक गए. क्रुणाल आउट हुए बगैर पवेलियन लौट गए. शानदार लय में दिख रहे क्रुणाल के साथ लाइव मैच में अचानक ऐसा क्या हुआ, जिससे उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा? चलिए, हम आपको बताते हैं.

दरअसल यह घटना लखनऊ की पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई . गेंदबाजी छोर पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कैमरन ग्रीन थे. आखिरी गेंद पर क्रुणाल सिंगल के लिए दौड़े लेकिन अचानक वह विकेट के बीच में लंगड़ाते हुए नजर आए. उनके पैर में कुछ समस्या हुई. इसके बाद उन्हें टीम के फीजियो मैदान से बाहर ले गए. क्रुणाल की यह चोट कितनी गंभीर है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है. रिटायर्ड हर्ट होने के बाद वह दोबार बैटिंग के लिए नहीं उतर सके.

यह भी पढ़ें: वह रनों का भूखा है… टीम इंडिया के लिए जल्द करेगा डेब्यू… जो रूट ने भारतीय बैटर के लिए की भविष्यवाणी

Tags: IPL 2023, Krunal pandya, Lucknow Super Giants

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें