देवोलीना ने पति के साथ देखी ‘द केरल स्टोरी’, अब जवाब जीत रहा दिल, 5 महीने पहले की थी शाहनवाज से शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) की रिलीज से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया था. फिल्म की रिलीज के बाद इस पर राजनीति और गरमा गई है. पश्चिम बंगाल में इसे बैन कर दिया गया है, वहीं यूपी में यह टैक्स फ्री हो गई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अपने मंत्रियों के साथ बैठकर देखा. ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर आम दर्शक भी दो खेमों में बंटे हुए हैं. टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने ‘द केरल एक्ट्रेस’ अपने पति शाहनवाज शेख के साथ देखी. देवोलीना ने फिर फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ वक्त पहले ही शाहनवाज शेख से शादी की थी. उन्होंने ट्वीट में अपने पति का पक्ष लेते हुए कहा, ‘ऐसा हमेशा नहीं होता. मेरे पति मुस्लिम हैं और मेरे साथ फिल्म देखने गए. उन्होंने इसकी तारीफ की. उन्हें इससे न ठेस पहुंची और न ही उन्हें लगा कि यह उनके धर्म के खिलाफ है. मुझे लगता है कि हर एक भारतीय को इसी तरह होना चाहिए.’

the kerala story, Devoleena Bhattacharjee tweet, Devoleena Bhattacharjee husband, Devoleena Bhattacharjee husband name, Devoleena Bhattacharjee husband Shahnawaz Shaikh, Devoleena Bhattacharjee marriage, Devoleena Bhattacharjee age, Devoleena Bhattacharjee tv Shows, gopi Bahu, the kerala story Box office collection, the kerala story latest news, Tv news, Bollywood News, entertainment news

(फोटो साभार: Twitter)

देवोलीना ने यह ट्वीट एक दूसरे ट्वीट के रिप्लाई में लिखा है, जिसे Incognito नाम के यूजर ने पोस्ट किया था, जिसमें लिखा है, ‘मेरे कलीग की दोस्त निधि का दूसरे धर्म के शख्स से अफेयर था. उन्होंने सहज तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड को ‘द केरल स्टोरी’ देखने के लिए कहा. उसने न सिर्फ फिल्म देखने से मना किया, बल्कि उन्हें गाली भी दी और अपनी गर्लफ्रेंड को इस्लामोफोबिक बताया. वे डर गईं और अपने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा कि वह इतना खराब बर्ताव क्यों कर रहा है. वह कैसे मुस्लिम विरोधी हो सकती है, जबकि वह एक मुस्लिम को डेट कर रही है.’

नफरत जताने वालों को करारा जवाब है देवोलीना का ट्वीट
ट्वीट में आगे लिखा है, ‘उसके ब्वॉयफ्रेंड ने कहा कि अगर वह मुस्लिम विरोधी नहीं है, तो उसे धर्म बदलकर मुस्लिम बन जाना चाहिए और उससे शादी कर लेनी चाहिए. वह तैयार हो गई, लेकिन वह तब भी फिल्म देखना चाहती थी, इसलिए वह दोस्त के साथ फिल्म देखने गईं. जब वह फिल्म देखकर लौटीं, तो अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुलाया और ब्रेकअप कर लिया. समाज पर ‘द केरल स्टोरी’ का ऐसा असर हो रहा है. इसलिए, वह फिल्म को बैन करना चाहते हैं. हर कोई जाग रहा है.’ देवोलीना का ट्वीट नफरत और डर को बढ़ावा देने वालों को सही जवाब है.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने गुपचुप तरीके से की थी शादी
देवोलीना टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के रोल से लोकप्रिय हुई थीं. उन्होंने पिछले साल 14 दिसंबर 2022 को गुपचुप तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी की थी. उनकी शादी को सिर्फ 5 महीने बीते हैं. देवोलीना के पति पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. वे इंटरनेट और केबल से जुड़ा बिजनेस संभालते हैं. वे एक फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी मशहूर हैं.

Tags: Devoleena Bhattacharjee

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें