Cyber Crime : साइबर ठग बिछा रहे नया जाल, अब इन तरीकों से आपकी जेब पर डाल रहे डाका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. जितना हम डिजिटल युग की ओर बढ़ रहे हैं, उतना साइबर फ्रॉड भी लगातार बढ़ रहा है . साइबर फ्रॉड के अपराधी नए-नए तरीके से लोगों को अपने झांसे में लेकर उनके खातों से रुपए को एक मिनट में ही उड़ा ले रहे हैं. साइबर फ्रॉड के अपराधी नए-नए तरीके से लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं, इसके लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. ‘न्यूज़ 18 लोकल’ आपके लिए यह खास रिपोर्ट लेकर आया है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा की सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी ने खास इंटरव्यू में बताया कि लगातार साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है और लोगों को झांसे में लेने के लिए नए-नए तरीकों से ठगी को अंजाम दिया जा रहा है.

सीओ ओशिन जोशी ने कहा कि सबसे पहले आपके फोन में कई मैसेज आते हैं और अधिकतर देखा जाता है कि आपके फोन में मिस्ड कॉल अलर्ट के जरिए आपको मैसेज आता है. अगर आप उस मैसेज को खोलते हैं और उसके लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपके खाते के पैसे भी वहां से गायब हो सकते हैं. यदि आपको लगता है कि टेलीकॉम कंपनी का मैसेज है, तो तभी उस पर क्लिक कीजिए अन्यथा उस मैसेज को डिलीट कर दीजिए.

क्यूआर स्कैन करने में न करें जल्दबाजी
सीओ ओशिन जोशी ने आगे बताया कि दूसरे केस में देखा जा रहा है कि क्यूआर स्कैनर के जरिए भी आप ठगी का शिकार हो सकते हैं. यदि आपके फोन में कोई भी क्यूआर कोड भेजता है, तो उसे स्कैन करने से पहले भली भांति जांच लें. सही व्यक्ति द्वारा ही वह भेजा गया हो. जल्दबाजी में कोड स्कैन न करें क्योंकि यदि आपने उसे स्कैन किया, तो आपके पैसे तुरंत कट सकते हैं, जिसमें आपके साथ बड़ी जालसाजी हो सकती है.

कॉल फॉरवर्ड करना हो सकता है खतरनाक
सीओ ओशिन जोशी ने आगे बताया कि आजकल कॉल फॉरवर्डिंग के मैसेज भी आ रहे हैं. कॉल फॉरवर्डिंग यानी कि अपने नंबर को दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड करना, जिसमें आपके दूसरे नंबर पर मैसेज या फिर कॉल आएगी. अगर ऐसा आप करते हैं तो हैकर आपके नंबर की सभी जानकारी ले सकता है. इन सभी के जरिए साइबर अपराधी आपको अपने जाल में फंसा सकते हैं, तो इसके लिए आप सभी को सतर्क और सचेत रहने की जरूरत है.

.

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 20:03 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें