31 मई तक खरीद लें सामान, फिर महंगी होगी अमेजन की दुकान! इन प्रोडक्ट्स की कीमतों पर हो सकता असर, जानिए कारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अमेजन ने सेलर्स पर फीस और कमीशन में बढ़ोतरी कर दी है.
इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत कई कैटेगरीज शामिल हैं.
कंपनी ने कुछ कैटेगरीज के लिए सेलर्स रेट्स को कम भी किया है.

नई दिल्ली. अगर आप बेहतर ऑफर और डिस्काउंट के लिए अमेजन से नियमित रूप से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है. क्योंकि इस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से अब खरीदारी महंगी होने जा रही है. अमेजन ने सेलर्स फीस और कमीशन चार्ज बढ़ा दिया है, जिससे प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं.

अमेजन ने ये चार्जेज इलेक्ट्रॉनिक्स और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स समेत कई कैटेगरीज पर बढ़ाए हैं. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि शुल्क में हुई इस बढ़ोतरी से अमेजन पर उत्पाद अधिक महंगे हो जाएंगे क्योंकि विक्रेता इसका बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं. ये बढ़े हुए चार्जेज 31 मई से लागू हो जाएंगे. आइये आपको बताते हैं आखिर किन कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शुल्क बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो लग सकता है चूना, जानिए इस लड़की की कहानी

इन कैटेगरीज के प्रोडक्ट्स पर दिख सकता असर
31 मई से अमेज़न इंडिया पर कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किराने का सामान और दवाओं जैसी कई प्रमुख श्रेणियों के लिए विक्रेता शुल्क बढ़ाएगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ोतरी से इस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उत्पाद और अधिक महंगे हो जाएंगे क्योंकि सेलर्स इस बढ़े हुए चार्जेज ग्राहकों के ऊपर डाल देंगे. वहीं, प्रोडक्ट के रिटर्न को लेकर भी प्लेटफॉर्म की फीस में काफी वृद्धि होगी

ओवर-द-काउंटर दवाओं के लिए सेलर्स फीस 500 रुपये या उससे कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर 5.5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई है. वहीं, 500 रुपये से अधिक कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर इसे 15% कर दिया गया है. हालांकि, अमेजन ने वॉल पेंट, टूल्स, इनवर्टर और बैटरी जैसी कुछ कैटेगरीज के लिए सेलर्स रेट्स को कम भी किया है.

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “विक्रेता शुल्क संशोधन विभिन्न प्रकार के कारकों पर आधारित हैं, जिनमें बाजार की गतिशीलता और विभिन्न मैक्रो-इकोनॉमिक कारक शामिल हैं. फिलहाल हमने अपने शुल्क दर कार्ड में बदलाव किए हैं, जिसमें नई शुल्क श्रेणियां शामिल हैं और कुछ श्रेणियों में फीस में कमी हुई है.”  बता दें कि सेलर चार्ज, वह कमीशन है जो Amazon विक्रेताओं से अपने उत्पादों को उनके प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए लेता है.

Tags: Amazon, Flipkart, Online Shopping

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें