LSG vs MI Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

LSG vs MI Live Score इंडियन प्रीमियर लीग में अब हर एक मुकाबला बेहद अहम हो चला है. अब से कुछ देर बाद टूर्नामेंट के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है. रोहित शर्मा और क्रुणाल पंड्या की टीम प्लेऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ाने के लिए आज उतरेगी. यह मुकाबला अंक तालिका में काबिज तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है.

लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग XI

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वधेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक टू्र्नामेंट 12 मुकाबले खेलकर 7 जीत दर्ज कर 14 अंक हासिल किए हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 12 मुकाबले ही खेले हैं लेकिन 1 मैच बारिश की भेंट चढ़ने की वजह से 6 जीत दर्ज कर 13 अंक हासिल किए हैं. मुंबई को पिछले दो मुकाबले में जीत मिली है और यहां हैट्रिक पूरा करने का इरादा रखती है. लखनऊ ने भी पिछले मैच में जीत दर्ज की है. इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच पहली टक्कर है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, ट्रिस्टन स्टब्स, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें