कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में समर कैंप का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह….
भरवारी स्थित रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के कॉलेज गायत्री मेमोरियल कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल, एन डी कन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज एवं कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल भीटी में आज दिनांक 16 मई 2023 को समर कैंप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ जिस के मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता जी रहे उन्होंने फीता काटकर इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण करके कार्यक्रम की घोषणा किया इस मौके पर संस्थान के उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं में गजब उत्साह देखने को मिल रहा था सभी बच्चे बहुत ही उत्साहित और जोश से परिपूर्ण दिखे इस समर कैंप में इंडोर गेम्स में टेबल टेनिस, लूडो ,चेस ,हैंगिंग स्प्लिट ,कैरम बोर्ड ,जिम्नास्टिक ,बैडमिंटन हैंडल ,डांसिंग, इंस्ट्रुमेंटल सिंगिंग ,म्यूजिक, के साथ-साथ आउटडोर गेम्स स्विमिंग ,फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि नाना प्रकार के गेम्स को शामिल किया गया है संस्थान के चेयरमैन निवर्तमान विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता जी ने बताया कि इस प्रकार के कैंप के आयोजन से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास जागृत होता है कहा जाता है कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है हमारा उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं के अंदर स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा के साथ ही साथ इनका स्वास्थ्य भी ठीक रहे इसीलिए हमारी संस्था इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर करती रहती है यह समर कैंप 10 दिवसीय होगा जिस के समापन समारोह में बच्चों ने 10 दिन में जो भी एक्टिविटी किया है उसका प्रदर्शन शानदार तरीके से आपके समक्ष प्रस्तुत होगा संस्थान के डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने समर कैंप में होने वाले समस्त इवेंट के बारे में जानकारी दिया और इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया इस अवसर पर एनडी कान्वेंट स्कूल एन. डी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मयंक मिश्रा जी , केपीएस भीटी प्रिंसिपल सुशील त्रिपाठी जी, केपीएस भरवारी उप प्रिंसिपल श्री प्रकाश जी एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे…








