अमंगल साबित हुआ मंगल ! UP के हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 भाइयों समेत 6 लोगों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरदोई. यूपी के हरदोई जिला के लिये मंगल अमंगलकारी रहा. जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन चचेरे भाई भी शामिल हैं. सभी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वापस आते समय यह दुर्घटनाएं हुई हैं. पहली घटना मल्लावां कोतवाली इलाके में हुई, जहां तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई. दूसरी घटना कासिमपुर इलाके में हुई जहां दो लोगों की मौत हो गयी और तीसरी घटना मंझिला थाना क्षेत्र में हुई है जहां महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना में माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्दा मदार नगर निवासी ज्ञानेंद्र, लाला और पिंटू, तीनों एक बाइक पर सवार होकर कल्याणपुर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से बाइक पर सवार होकर तीनों घर जा रहे थे. मल्लावां कस्बे के कटरा के निकट तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को कुचल दिया, जिसमें ज्ञानेंद्र व लाला की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को देकर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है.

दूसरी घटना कासिमपुर क्षेत्र में हुई. थाना क्षेत्र बघौली के ग्राम बिबियापुर के हीरालाल के पुत्र की शादी के लिए बारात ताड़ेहार थाना कासिमपुर को सोमवार को धूमधाम से बरात निकली थी. हीरालाल के रिश्तेदार दो युवक एक मोटरसाइकिल से निकले. इसी दौरान पाल्हारानी व पिटरिया गांव के मध्य तेज गति व अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को रात में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना व सण्डीला में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर एक को हरदोई व संडीला वाले घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

तीसरी दुर्घटना मंझिला थाना इलाके में हुई. अपने भाई के साथ बाइक से जा रही महिला की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र ने बताया कि सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहे हैं उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Hardoi News, Road accident, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें