
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन को लेकर भी जानकारी दी है. हरियाणा बोर्ड के सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन (स्क्रूटनी) करवाना चाहते हैं, वह निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए परीक्षार्थियों को 800 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के परीक्षार्थियों के लिए यह शुल्क 200 रुपये है. इस तरह बोर्ड परीक्षा में मिले नंबरों से असंतुष्ट छात्र अपने नंबर बढ़ा सकते हैं.
दो विषयों की कॉपियों का करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के स्टूडेंट्स कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं. स्टूडेंट्स को यह भी पता होना चाहिए कि पुनर्मूल्यांकन में हो भी अंक मिलेंगे वही अंतिम होंगे. उसमें किसी भी तरह से बदलाव नहीं किए जाएंगे. यदि पुनर्मूल्यांकन के बाद नंबर में कोई बदलाव नहीं आता और वे उस विषय में फेल हो जाते हैं तो उन विषय के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
HBSE Board 10th, 12th Result 2023 Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट पर लाइव अपडेट यहां पढ़ें
HBSE 10th 12th Result 2023: कैसे और कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट? नोट करें काम की खबर
.
Tags: Board Results, Haryana board result
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 16:49 IST








