कथा से पहले पटना के महावीर मंदिर पहुंचे बागेश्वर सरकार, भक्तों की भीड़ के बीच की आरती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द/पटना. बिहार की राजधानी पटना (Patna) से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) पंडित धीरेंद्र शास्त्री के पांच दिवसीय हनुमंत कथा (Hanumant Katha) का आज यानी मंगलवार को चौथा दिन है. पनाश होटल से कथा स्थल पर जाने के पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री महावीर मंदिर पहुंचे. बागेश्वर धाम के महावीर मंदिर पहुंच कर वहां हनुमान जी की आरती की. इस दौरान, आम लोगों का मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया गया था. मगर इसके बावजूद भीड़ ने बाबा को घेर लिया. जैसे ही बाबा महावीर मंदिर (Mahavir Mandir) पहुंचे, गेट पर महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने माला और अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया.

मगंलवार का दिन हनुमान भक्तों के लिए खास होता है. इस दिन बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु पटना रेलवे स्टेशन स्थित महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं. इस दौरान, मंदिर प्रशासन को सूचना मिली कि बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री दर्शन करने आने वाले हैं. इसके बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आ गया. जिस समय धीरेंद्र शास्त्री पहुंचने वाले थे, कुछ देर के लिए मंदिर में भक्तों की इंट्री रोक दी गई, ताकि अधिक भीड़ ना जुटे, लेकिन इसके बावजूद जितने लोग मंदिर में मौजूद थे सबने बाबा को घेर लिया. बाबा के स्वागत के लिए खुद आचार्य किशोर कुणाल गेट पर पहुंचे थे.

पटना में हनुमंत कथा का आज है चौथा दिन

बता दें कि, नौबतपुर के तरेत पाली में हनुमंत कथा का आज (मंगलवार) चौथा दिन है. कथा स्थल पर जाने से पहले धीरेंद्र शास्त्री महावीर मंदिर पहुंचे और आरती करने के बाद कथा स्थल के लिए रवाना हो गए. महावीर मंदिर न्यास के सचिव ने कहा कि सभी हनुमान भक्तों और राम भक्तों का मंदिर में स्वागत है. मंगलवार की वजह से महावीर मंदिर में अन्य दिनों की तुलना में भीड़ ज्यादा देखी गई.

.

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 16:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें