Basti News : विकास के मामले में 12 साल पीछे चल रहा जनपद, आखिर कब लागू होगी नई महायोजना ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती :  दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, नई अवसंरचना रोज विकसित हो रही है .देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी भी विकसित भारत और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश को लेकर काफी सजग भी हैं.लेकिन उत्तर प्रदेश का बस्ती जिला आज भी अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है. कारण यहां पर विकास 2011 के पहले के महायोजना के हिसाब से चल रहा है.

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं की जहां दिन प्रतिदिन देश, दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. वही एक बस्ती जनपद 12 साल पुराने विकास के रोड मैप पर चलने को मजबूर है. कारण अभी तक यहां पर हालातों के हिसाब से नई महायोजना लागू ही नहीं हो सका है. महायोजना किसी स्थान की स्थिति को देखते हुए तैयार किया जाता है. जिससे उसका चौमुखी विकास हो सके और आम जन मानस को इसका लाभ मिल सके.

बदहाली पर बहा रहा आंसू
आपको बता दे की बस्ती जनपद भले ही मंडलमुख्यालय है, धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से प्रसिद्ध जनपद हो, देश को आजाद कराने में अपनी कुर्बानी दी हो, भले ही यहां पर ऐसी बहुत से हस्तियां पैदा हुई हो. जिन्होंने देश-विदेश में नाम रोशन किया हो. बावजूद इसके बस्ती जनपद में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है.सरकारे आती हैं बड़े-बड़े दावे करती हैं. लेकिन वक्त के साथ सारे दावे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं. बस्ती जनपद में खासकर शहरी क्षेत्रों में सड़के कम गड्ढे ज्यादा है.यहां वाहन पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नही है.जिससे आए दिन जाम में फंसने को लोग मजबूर रहते हैं. नाली, जल स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार आदि की बाते करनी भी बेइमानी होगी.

आखिर कब लागू होगी महायोजना 2031
जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से महायोजना 2031 का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है. शासन से स्वीकृति मिलते ही नई महायोजना को लागू कर दिया जाएगा.योजना के लागू होते ही बस्ती जनपद का चौमुखी विकास हो सकेगा.

Tags: Basti news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें