HBSE 12th Result 2023 : टैक्सी ड्राइवर की बेटी ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, सीए बनाना चाहती है जसमीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांशु नारंग/करनाल. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. टैक्सी चालक की बेटी जसमीत कौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. आंखों में सीए बनने का सपना और टैक्सी ड्राइवर पिता और शिक्षिका मां की प्रेरणा से आज करनाल की बेटी जसमीत कौर ने माता-पिता और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. जसमीत कौर को आर्थिक तंगी के कारण परेशानियों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. इसी जज्बे के साथ संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल निर्मल धाम की छात्रा जसमीत कौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया.

जसमीत कौर 497 अंक लेकर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही है. टीचर्स का कहना है कि जसमीत शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी रही है. पहली से 12वीं कक्षा तक हर बार अपने स्कूल में प्रथम रही और आज इस उपलब्धि के बाद स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है. जसमीत ने 500 में से 497 अंक हासिल किए, अकाउंट्स, बिजनेस स्टडी , कंप्यूटर में 100 में से 100 अंक तो अर्थशास्त्र में 99 और अंग्रेजी में 98 अंक लेकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही.

आर्थिक तंगी के कारण नौकरी का लिया फैसला
जसमीत का परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर है पर संस्था के स्कूल में वो पिछले 12 साल से पढ़ रही है. सीए बनने का सपना रखने वाली जसमीत कौर ने सेल्फ स्टडी कर यह मुकाम हासिल किया है. वहीं अब अपने सपने को पूरा करने के लिए यू-ट्यूब से वीडियो देखकर सेल्फ स्टडी कर रही है. यही नहीं आर्थिक तंगी से लड़ने के लिए जसमीत 12वीं कक्षा की परीक्षा के बाद से ही फाइनेंस कम्पनी में जॉब कर रही है. जसमीत कौर का कहना है कि उन्होंने केवल अपनी पढ़ाई पर ही जोर नहीं दिया.इसके साथ ही वह अन्य एक्टिविटी में भी आगे रही है. जसमीत सीए बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती है.

अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनी जसमीत कौर
जसमीत की इस उपलब्धि से स्कूल और घर में जश्न का माहौल है. ख़ुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं साथ ही साथ ढोल नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं. जसमीत कौर बाकी बच्चों के लिए भी प्रेरणा है. पढ़ाई के साथ खेलकूद कर जसमीत ने प्रदेश में 12वीं कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 14:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें