LIC की सुपरहिट स्कीम! हर महीने सिर्फ 7,572 रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 54 लाख, जानें पूरी डीटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यह एक सीमित प्रीमियम भुगतान और गैर-लिंक्ड योजना है.
8 साल से 59 साल के बीच कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है.
डैथ बेनिफिट इस पॉलिसी का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट माना जाता है.

नई दिल्ली. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाएं चलाता है. जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी मौजूद है. इसी में से एक है एलआईसी जीवन लाभ (LIC Jeevan Labh) पॉलिसी. एलआईसी जीवन लाभ सेफ्टी और सेविंग, दोनों के बेनिफिट प्रदान करती है. इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको मैच्योरिटी के समय एकमुश्त राशि मिलती है. इस पॉलिसी में आपको हर महीने सिर्फ 7,572 की बचत करनी होगी. और आप अपने भविष्य के लिए 54 लाख रुपये जोड़ सकते हैं. यह एक सीमित प्रीमियम भुगतान और गैर-लिंक्ड योजना है.

यह पॉलिसी धारक के मौत के मामले में परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इसके साथ ही अगर मैच्योरिटी तक पॉलिसी धारक जीवित रहता है तो उसे मोटा पैसा मिलेगा. इस योजना के तहत निवेशकों को अपने मर्जी से प्रीमियम की राशि और अवधि चुनने का अधिकार है. आइए जानते हैं एलआईसी जीवन लाभ स्कीम के बारे में डिटेल से….

ये भी पढ़ें: इस रेलवे स्टेशन पर है सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म? ट्रेन पकड़ने में छूट जाते हैं पसीने, क्या आपको पता है? कहां है

एलआईसी जीवन लाभ: कैलकुलेटर
पॉलिसी लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 59 वर्ष है. उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति 25 वर्ष की आयु में जीवन लाभ पॉलिसी लेता है, तो उसे प्रति माह 7,572 रुपये या प्रति दिन 252 रुपये का निवेश करना होगा. यानी सालाना 90,867 रुपये जमा होंगे. वह करीब 20 लाख रुपये जमा करेगा. मैच्योरिटी पूरा होने के बाद पॉलिसी होल्डर को 54 लाख रुपये की राशि मिलेगी. अगर आप LIC के जीवन लाभ में पैसा लगाते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको रिवर्सिनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस का लाभ दिया जाता है.

LIC जीवन लाभ पॉलिसी की खासियत
इस योजना के तहत 8 साल से 59 साल के बीच कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है. इस पॉलिसी के तहत बीमा धारक 10,13 और 16 साल तक पैसा जमा कर सकते हैं, जिन्हें 16 से 25 साल के मैच्योरिटी पर पैसा दिया जाएगा. 59 साल वाले व्यक्ति 16 साल वाली बीमा पॉलिसी चुन सकते हैं, ताकि उनकी उम्र 75 साल से अधिक न हो.

पॉलिसी का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट
पॉलिसी की अवधि के दौरान अगर किसी वजह से पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को इसका फायदा मिलता है. नॉमिनी को बोनस के साथ-साथ सम एश्योर्ड का बेनिफिट भी बीमा कंपनी देती है. डैथ बेनिफिट इस पॉलिसी का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट माना जाता है. इसमें पॉलिसीधारक की मृत्यु पर बीमा राशि वापस कर दी जाती है, बशर्ते पॉलसी ब्रेक नहीं हुई हो और सभी प्रीमियम का भुगतान किया गया हो.

Tags: Business news in hindi, LIC Pension Policy, LIC Pension Scheme

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें