बहू पर था शक, DNA टेस्ट ने खोल दी सास की पोल! सच जानकर सदमे से नहीं उबर पा रहा बेटा …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Mother In Law Demands DNA Test of Grandkid: दुनिया में बहुत ही अजीबोगरीब किस्से सामने आते रहते हैं. कई बार तो कुछ ऐसा अजीब भी सुनने को मिल जाता है कि हम दंग रह जाते हैं. सास और बहू के बीच का रिश्ता कम ही अच्छा देखने को मिलता है. कुछ ऐसी ही सास-बहू की एक जोड़ी में से जब सास ने अपनी पोती की पैदाइश पर शक किया, तो उसका ही नुकसान हो गया.

जिंदगी के कुछ राज़ अगर छिपे ही रह जाएं, तो ठीक होता है. एक महिला ने अपनी बेवकूफी की वजह से अपना दशकों पुराना राज़ खुद ही खोल दिया. यूं तो महिला अपने बेटे और बहू की ज़िंदगी में ज़हर घोलना चाहती थी लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि वो खुद ही अपना घर तोड़ने की कगार पर पहुंच गई है.

पोती का डीएनए टेस्ट कराने की डिमांड
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने अपने रेडिट अकाउंट से ये घटना सामने रखी. महिला ने लिखा कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी आंखें हरे रंग की थीं. घर में किसी की भी आंखों का रंग हरा नहीं है, ऐसे में उसकी सास को शक था कि बच्चा उसके बेटे का है ही नहीं. काफी कहा-सुनी के बाद महिला बच्ची का टेस्ट कराने को तैयार हो गई. जब डीएनए टेस्ट हुआ तो बच्ची तो महिला के पति की ही निकली लेकिन उसकी सास का एक पुराना राज़ सामने आ गया.

मां का सच जानकर सदमे में आया बेटा
डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट में पता चला कि शख्स की बेटी तो उसकी ही है, लेकिन वो अपनी मां की नाजायज़ औलाद है. जिसे वो 29 साल से पिता मान रहा है, वो उसका बायलॉजिकल फादर नहीं है बल्कि अपनी मां के पुराने अफेयर का नतीजा है. अब शख्स को ये समझ में नहीं आ रहा है कि वो अपने पिता को मां की सच्चाई बताए या नहीं. वहीं उसकी मां को आइडिया भी नहीं है कि उसका कितना बड़ा राज़ बेटा जान चुका है.

Tags: Ajab Gajab, Relationship, Viral news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें