Mohammed Shami Leaves Ravi Shastri In Splits on secret behind success Question says Gujarat Mein Hun Mera Khaana Nahi Milega Na

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मोहम्मद शमी ना सिर्फ बॉलिंग से बल्कि अपने शब्दों से भी लाइमलाइट चुरा रहे हैं.
मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर जलवा जारी रखा है.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद शमी शानदार रहे हैं. खासतौर पर नई बॉल से पावर प्ले में शानदार बॉलिंग करते हुए उन्होंने गुजरात टाइटन्स को कई शानदार जीत दिलाई हैं. शमी ने पहले छह ओवर में ही विरोधी टीम के 2 से 3 विकेट गिराकर उन्हें कमजोर करने में मदद की. सोमवार, 15 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बार फिर से पावर प्ले में शानदार खेल दिखाया. आईपीएल 2023 में अबतक झटके 23 विकेट में से शमी के 15 विकेट पावर प्ले में आए हैं. 23 विकेट के साथ शमी फिलहाल पर्पल कैप होल्डर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 रन से जीत के बाद पोस्ट मैच बातचीत में रवि शास्त्री के एक सवाल का जवाब देते हुए शमी ने कुछ ऐसा कह दिया कि पूर्व कोच भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

मैच के बाद पोस्ट सेरेमनी मे रवि शास्त्री से उनकी डाइट के बारे में मजाकिया अंदाज में सवाल किया. रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी से कहा कि वह अब पहले से भी ज्यादा मजबूत और फिट दिख रहे हैं. आईपीएल में लगभग 1.5 महीने तक गर्मी में खेलने के बावजूद वह तेज और अधिक ताकत के साथ दौड़ रहे हैं. उनकी इस आईपीएल 2023 की सफलता के पीछे क्या राज है?

टीम इंडिया की खूबसूरत ऑलराउंडर ने की सगाई, मंगेतर ने घुटने के बल बैठ पहनाई अंगूठी, स्मृति-जेमिमा बनी गवाह

शुद्ध शाकाहारी है टीम इंडिया का खिलाड़ी, अंडे को भी नहीं लगाता हाथ, सासू मां की खास डिश है फिटनेस का राज

रवि शास्त्री के इस सवाल का जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा, ”गुजरात में हूं, मेरा खाना नहीं मिलेगा ना. लेकिन गुजराती खाना एन्ज्वॉय कर रहा हूं.” मोहम्मद शमी का यह जवाब सुनकर रवि शास्त्री भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी का यह मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है.

” isDesktop=”true” id=”6213565″ >

बता दें कि गुजरात टाइटन्स से हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. वहीं, हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली टीम बन गए है.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mohammed Shami, Ravi shastri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें