हड्डियों से कैल्शियम को चूस लेते हैं ये 5 फूड, कर देते हैं बेहद कमजोर, सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नमक का अधिक सेवन हड्डियों को कमजोर बनाता है
शुगर हड्डियों से कैल्शियम को चूसने का काम करती है

Wrost Foods For Bones: स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है. हड्डियां जितना मजबूत रहेंगी शरीर भी उतना ही स्वस्थ रहेगा. कमजोर हड्डियां होने पर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आपके रोजाना फूड्स में कई ऐसी चीजें होती हैं जो हड्डियों के लिए नुकसानदेह हैं. इनके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए. आइए आज हम आपको ऐसे फूड्स बताते हैं जो हड्डियों को कमजोर बनाते हैं.

1.नमक: मेडिकल न्यूज टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक ज्यादा नमक का सेवन हड्डियों को कमजोर करता है. ज्यादा नमकीन चीजों के सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती है. इसके ज्यादा सेवन से शरीर से कैल्शियम निकलने की मात्रा बढ़ जाती है.

2.शक्कर: ज्यादा मीठा खाने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं. ज्यादा मीठा खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती है. शुगर हड्डियों से कैल्शियम को चूसने का काम करती है.

इसे भी पढ़ें-  सुबह बिस्तर से उठते ही पिएं इस मसाले का पानी, शुगर का है रामबाण इलाज, 5 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

3.सॉफ्ट ड्रिंक: कई लोग सॉफ्ट ड्रिंक के शौकीन होते हैं. लेकिन आपको बता दें कि सॉफ्ट ड्रिंक में शुगर, कैफीन और फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को नुकसान पहुंचा सकता है. यह हड्डियों को कमजोर करने का काम करते हैं.

4.तंबाकू शराब: तंबाकू में मौजूद निकोटिन कैल्शियम को खत्म करने का करता है. इसलिए अगर बोन की हेल्थ को सही करना है तो तंबाकू और सिगरेट को छोड़ देना उचित होगा. साथ ही अधिक शराब के सेवन से भी न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती हैं बल्कि बोन मास काम होना भी शुरू हो जाता है.

इसे भी पढ़ें-  इन 7 बातों का रखें विशेष ख्याल, पेट कभी नहीं होगा खराब, पाचनतंत्र रहेगा मजबूत

5.कैफीन: अधिकांश लोग कॉफी पीने के बहुत शौकीन होते हैं. कॉफी के कई फायदे भी हैं लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से कैल्शियम की मात्रा घटने लगती है. कॉफी के अलावा कोकोआ, चॉकलेट आदि में कैफीन पाई जाती है. कैफीन वाले फूड्स हड्डियों को कमजोर बनाते हैं. इस तरह के फूड्स के ज्यादा सेवन से हड्डियां बेहद कमजोर हो सकती हैं. इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए.

Tags: Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें