04

देश और विदेश में बैठे इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की कमर तोड़ने का काम भी किया गया है. इस ऑपरेशन में 31 ड्रग्स डीलर गिरफ्तार किए गए. वहीं, 12 अवैध शराब तस्कर भी गिरफ्तार किए और 35 किलो हेरोइन, 15 किलो कोकीन, 1500 गांजा, 230 किलो अफीम, 10 किलो चरस के साथ ही 20 किलो दूसरी ड्रग्स के साथ अवैध शराब भी बरामद की गई है. इसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है. ये ड्रग्स भारत के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली में लाई जाती थी और लोगों को सप्लाई की जाती थी. क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर रविंद्र यादव का कहना है कि ड्रग्स के बड़े आठ किंगपिन को पहले भी दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है और आगे कोई भी ड्रग तस्कर पनपने ना पाए, इसके लिए भविष्य में भी ऑपरेशन कवच जारी रहेगा. (News18)
Author: Up Head Line
Views: 27








