
हाइलाइट्स
सुधा मुर्ति को देख इमिग्रेशन ऑफिसर पूरी तरह हक्का बक्का था.
उसके सामने सादी सी साड़ी में खड़ी महिला उसके देश के पीएम की सास है.
सुधा मूर्ति को कुछ समय पहले पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.
नई दिल्ली. इंफोसिस के को फाउंडर और बिजनेसमैन नारायण मूर्ति की पत्नी और यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधान मंत्री, ऋषि सुनक (United Kingdom’s first Indian origin Prime Minister, Rishi Sunak) की सास सुधा मूर्ति इन दिनों काफी चर्चा में हैं. दरअसल, सुधा मूर्ति का सिंपल लुक लोगों को अक्सर धोखा दे जाता है. उन्हें देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वे ब्रिटेन के पीएम की सास हैं. हाल ही में एक टीवी कॉमेडी शो में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने जीवन की कई यादों को शेयर किया. जिसके बाद लोग उनकी सादगी के बारे में चर्चा कर रहे हैं.
हाल ही में ‘कपिल शर्मा शो’ के दौरान उन्होंने बताया कि जब वह बीते दिनों बेटी और दामाद से मिलने ब्रिटेन गई थीं. एयरपोर्ट पर अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं हो रहे थे कि लंदन में उनका पता 10 डाउनिंग स्ट्रीट है. यह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है. सुधा मूर्ति ने वीजा फॉर्म में इसका जिक्र किया था. सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता का विवाह ऋषि सुनक से हुआ है, जो वर्तमान में 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं.
अधिकारी बोला मजाक तो नहीं कर रहीं?
उन्होंने शो में बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब वह अपनी बेटी से मिलने ब्रिटेन गई थीं, उस समय मेरी बड़ी बहन भी मेरे साथ थीं. एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनसे पूछा था कि वह लंदन में कहां रहने वाली हैं. मेरा बेटा भी वहीं (यूके में) रहता है, लेकिन मुझे उसका पूरा पता याद नहीं था. तब मैंने और मेरी बहन ने सोचा क्या ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ लिखूं. आखिरकार हमने बाद में पते में 10 डाउनिंग स्ट्रीट लिखा. इमिग्रेशन ऑफिसर ने अविश्वसनीय रूप से देखा और पूछा, “क्या आप मजाक कर रही हो?” तब मैंने कहा, “नहीं, मैं सच कह रही हूं.
इमिग्रेशन ऑफिसर पूरी तरह हक्का बक्का था. उसके होश उड़ गए थे. उसे यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि उसके सामने सादी सी साड़ी में खड़ी महिला कोई और नहीं उनके देश को चलाने वाले पीएम की सास है. अपने इस अनुभव को बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि दिखावे में धोखा हो सकता है. लोगों के रूप रंग के आधार पर उनके बारे में धारणा बनाना आसान है, लेकिन वे धारणाएं अक्सर गलत साबित हो सकती हैं.
पद्म भूषण से किया गया सम्मानित
सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है. यह देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. साहित्य और सामाजिक कार्य के लिए उन्हें अनेकों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. वह करीब 33 किताबें लिख चुकी हैं और लगभग 60 हजार लाइब्रेरी की स्थापना और स्कूलों का निर्माण भी करवा चुकी हैं. वह ब्रिटेन के पीएम ऋषि सनक की सास हैं, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Infosys, Narayana Murthy, Sudha Murthy
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 12:02 IST








