कर्नाटक CM पर सस्पेंस! दिल्ली रवाना होने से पहले बोले DK शिवकुमार- मैं पीठ में छुरा नहीं घोपूंगा और न ब्लैकमेल करूंगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में जारी सस्पेंस के बीच आज यानी मंगलवार को डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच रहे हैं. कर्नाटक में कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा, इस पर आज फैसले की घड़ी है. इस बीच दिल्ली रवाना होने से पहले डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शिवकुमार ने कहा कि उनकी पार्टी एकजुट है और वह न तो पीठ पर वार करेंगे और न ही किसी तरह का ब्लैकमेल करेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवकुमार और सिद्धरमैया को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है. सिद्धारमैया सोमवार को ही दिल्ली आ गए, मगर तबीयत खराब होने की वजह से शिवकुमार आज दिल्ली पहुंच रहे हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हम एकजुट हैं और हमारा आंकड़ा 135 है. मैं यहां किसी को भी बांटना नहीं चाहता. वे मुझे पसंद करें या या न करें. मैं एक जिम्मेदार आदमी हूं. मैं पीठ में छुरा नहीं घोपूंगा और न ही मैं ब्लैकमेल करूंगा.’ दरअसल, कर्नाटक में सीएम पद को लेकर जोरदार लामबंदी के बीच कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं.

Karnataka New CM Decision Live: सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार, कौन होगा कर्नाटक का नया सीएम? कांग्रेस भी पसोपेश में

हालांकि, शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे को सोमवार शाम को रद्द कर दिया थाॉ, जिससे ये अटकलें लगायी गयीं कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है. वहीं, सिद्धरमैया सोमवार से दिल्ली में हैं. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष शिवकुमार ने सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए नव निर्वाचित विधायकों से बातचीत करने वाले कांग्रेस के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसकी जानकारी दी और सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी. कांग्रेस विधायक दल ने रविवार को बेंगलुरु में एक होटल में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था.

मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच कड़ा मुकाबला है. कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है. शिवकुमार तथा सिद्धरमैया को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या के बारे में अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा था कि उनका संख्याबल 135 है क्योंकि उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने 135 सीटें जीती हैं.

Tags: Karnataka, Karnataka assembly election, Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें