Ayodhya News: अयोध्या को सालों बाद मिला नेतृत्व करने वाला ‘महंत’, उत्साहित दिखे साधु-संत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. भगवान राम की नगरी सज रही है. अयोध्या की भव्यता लौट रही है. अयोध्या निरंतर विश्व के फलक पर स्थापित हो रही है. इसके पीछे अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का निर्देशन भी है. शायद यही वजह है कि अयोध्या की सरकार एक महंत के हाथ में है.

अयोध्या के नगर निगम की सीट पर भाजपा प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने लगभग 35,000 ऐतिहासिक वोटों से विजय प्राप्त कर चुके हैं. अयोध्या को प्रतिनिधित्व करने वाला ऐसा महंत मिला है, जो एक पीठ का पीठाधीश्वर भी है. आज हम आपको इस रिपोर्ट में 33 साल पहले लेकर चलते हैं, जब अयोध्या नगर पालिका हुआ करती थी. तब के पहले चुनाव में भी अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने वाला एक महंत ही था.

बीजेपी को मिला भगवान राम का आशीर्वाद
अयोध्या की जनता ने 33 साल पहले के इतिहास को एक बार फिर दोहराया है. 1989 में अयोध्या नगर पालिका के चुनाव में अयोध्या की जनता ने एक महंत को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया था. उस वक्त अयोध्या नगर निगम के चेयरमैन महंत अवधेश दास शास्त्री बने थे. इतना ही नहीं, उस वक्त महंत अवधेश शास्त्री स्व. शिवानंद त्रिपाठी बबुआ जी को चुनाव हराकर चेयरमैन बने थे. यह वही शिवानंद त्रिपाठी हैं, जो आज के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी के पिता थे. आज 33 साल बाद बेटे ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है और नगर निगम अयोध्या के महापौर बनने का गौरव प्राप्त किया है.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मेयर सीट पर गिरीश पति त्रिपाठी जीते
इतना ही नहीं, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षनाथ पीठ से आकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तभी से अयोध्या के संतों की मांग थी कि अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई संत हो. योगी आदित्यनाथ ने भाजपा से भगवान राम के कुल गुरु वशिष्ठ पीठ के पीठाधीश्वर महंत गिरीश पति त्रिपाठी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया. आज महंत गिरीश पति त्रिपाठी अयोध्या नगर निगम के मेयर हैं.

अयोध्या का संत समाज उत्साहित
वहीं, दूसरी तरफ मेयर बनने के बाद महंत गिरीश पति त्रिपाठी को लेकर अयोध्या का संत समाज भी उत्साहित है. अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जब प्रदेश का मुखिया एक संत है और अयोध्या में भी एक संत प्रतिनिधित्व करने वाला है तो जाहिर है अयोध्या निरंतर राम राज्य की तरफ बढ़ेगी. संत महंत इससे बहुत उत्साहित हैं. इतना ही नहीं, अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो संकल्प लिया है. अब इस संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी भी अयोध्या के संत को ही मिली है.

Tags: Ayodhya News, UP Nagar Nikay Chunav, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें