CBSE Topper’s Story : कोई बनना चाहता है इंजीनियर तो कोई इकोनॉमिस्ट, जानें क्या बनना चाहते हैं सीबीएसई टॉपर्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CBSE Topper’s Story : सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में गोरखपुर के कई बच्चों ने शानदार मार्क्स हासिल करके अपने जिले और परिजनों का भी मान बढ़ाया है. गोरखपुर के एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की प्रगति अग्रवाल ने 99.4 प्रतिशत मार्क्स के साथ रीजन टॉप किया है. प्रगति अग्रवाल को 500 में से 497 मार्क्स मिले हैं. जबकि वहीं एकेडमिक ग्लोबल के अंशुमान सिंह को 98.8 फीसदी मार्क्स मिले हैं.

इसके अलावा एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगल धूसर गोरखपुर की स्टूडेंट अदिति राय ने 94.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं. उन्हें 500 में से 473 नंबर मिले हैं. उनके पिता मनोज कुमार राय, मां अर्चना राय सहित पूरा परिवार बेहद खुश है. अदिति को इंग्लिश में 95, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95, मैथमेटिक्स में 90 और फिजिकल एजुकेशन में 97 नंबर मिले हैं.

मेलबर्न यूनिवर्सिटी ने दिया फुल स्कॉलरशिप

आपके शहर से (गोरखपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

अनुराग खेतान की पुत्री आशी खेतान ने 12वीं में 99 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं. उन्हें 500 में से 495 मार्क्स मिले हैं. सातवीं तक की पढ़ाई गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल से की हैं. इसके बाद इकोल ग्लोबल गर्ल्स स्कूल देहरादून से पढ़ाई कर रही थीं. खास बात ये है कि आशी का दाखिला मेलबर्न यूनिवर्सिटी,ऑस्ट्रेलिया में हो चुका है. यूनिवर्सिटी ने उन्हें बिजनेस इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप दिया है.

इंजीनियर बनकर करनी है देश की सेवा

जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र प्रखर सिंह ने 98 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं. वह आईआईटी में दाखिला चाहते हैं. इसके बाद वह इंजीनियर बनकर देश को तकनीकी रूप से उन्नत बनाकर सेवा करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें 

पुलिस ऑफिसर का रोल निभा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, जानें रियल में कितनी हैं पढ़ी-लिखी
CBSE Result 2023 : पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, बेटी घर संभालते हुए 12वीं में लाई 92% मार्क्स

Tags: Board result, CBSE board results, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें