Fridge पर पड़े निशान को चुटकियों में हटा सकते हैं आप, बस इस्तेमाल करें किचन और बाथरूम के ये 2 सामान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

फ्रिज का इस्तेमाल होते-होते इसपर दाग-धब्बे के साथ स्क्रैच भी पड़ने लगते हैं.
निशान की सफाई करने के लिए आपको टूथपेस्ट और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना होगा.

फ्रिज का सही से इस्तेमाल तो गर्मियों में होता है. मौजूदा समय में पूरे भारत में इतनी गर्मी पड़ रही है कि खाने पीने का कोई भी सामान फ्रिज के बाहर नहीं रखा जा सकता है. इस मौसम में खासतौर पर दूध, बटर, फ्रूट्स, सब्जियां, और दही जैसी चीज़ें फ्रिज में ही सेफ रहती हैं. ज़ाहिर सी बात है कि जितना सामान फ्रिज में रहेगा, उतनी ही निकलता भी हैं. इसकी वजह से हमें बार-बार फ्रिज खोलना पड़ता है.

गर्मी इतनी है कि लगता है हर समय बस कुछ ठंडा पीने को मिल जाए, जिसके चलते हर कोई फ्रिज की तरफ दौड़ लगाता है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सामान रखते-निकालते हमारा हाथ हैंडल के साथ-साथ फ्रिज के दरवाज़े पर भी पड़ता है. इसकी वजह से फ्रिज़ पर दाग-धब्बे के साथ स्क्रैच भी पड़ने लगते हैं.

ये भी पढ़ें- फ्रिज है स्टोर रूम नहीं! बाजार से हर चीज लाकर फ्रिज में ठूस देतें हैं लोग, लेकिन इन चीजो को कभी न रखें

गंदा फ्रिज किसे अच्छा लगता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपनी स्टेनलेस स्टील फ्रिज को चकाचक कर सकते हैं.

किचन के इन दो सामान से हो जाएगा काम
इसके लिए आपको टूथपेस्ट और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना होगा. टूथब्रश का इस्तेमाल करके, प्रभावित जगहों को व्हाइट वाले टूथपेस्ट से साफ करें. फिर, एक गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से सतह को पोंछ लें. जहां खरोंच है वहां रगड़ने से पहले एक सूखा कपड़ा लें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं.

आप देखे सकेंगे कि यह निशान काफी कम हो गए हैं, और अगर इसपर हल्की खरोंच है, तो धीरे-धीरे ये लगभग फीका पड़ने लगेगा.  हालांकि पहले यह सलाह दी जाती है कि पहले चेक कर लें कि आपका फ्रिज स्टेनलेस स्टील का है या नहीं. इन स्टेप को मैग्नेटिक फ्रिज पर फॉलो न करें.

Tags: Portable gadgets, Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें