England face major blow as James Anderson suffers groin injury ahead of Ashes 2023

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. एशेज 2023 के लिए तैयारी कर रही इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है. जेम्स एंडरसन का आयरलैंड के खिलाफ 1 जून से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट में खेलना संदिग्ध है. मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में समरसेट के खिलाफ लंकाशर के सबसे हालिया काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबले के दौरान अनुभवी गेंदबाज को कमर में चोट लगी थी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में जेम्स एंडरसन की चोट की पुष्टि की है और कहा कि लॉर्ड्स में आयरलैंड टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज की रिकवरी की जांच होगी.

रविवार, 14 मई को ईसीबी ने खुलासा किया कि 11 मई को गेंदबाजी करते हुए जेम्स एंडरसन की कमर में मामूली खिंचाव आया. एंडरसन ने पहले दिन 14 ओवर के स्पेल में 2/16 के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन ग्रोइन की चोट के कारण असहजता महसूस करने के बाद खेल में वापसी नहीं की. वह मैच के शेष भाग से चूक गए. इस मैच में 19 वर्षीय जेम्स रे ने शानदार दोहरा शतक जड़ा और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, 9 टीमों में चल रही जंग, कौन बिगाड़ेगा किसका खेल

इंग्लैंड ने अभी तक आयरलैंड टेस्ट के लिए टीम की घोषणा नहीं की है. हालांकि, आगामी एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए जेम्स एंडरसन को आयरलैंड के खिलाफ टीम से बाहर रखने की उम्मीद है. एशेज सीरीज 2023 की शुरुआत 16 जून से बर्मिंघम में होगी. लंकाशर का अगला काउंटी मैच 11 जून को है, इसलिए एंडरसन के पास एशेज के लिए अपनी मैच फिटनेस हासिल करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होगा. 40 साल के एंडरसन ऑस्ट्रेलिया सीरीज के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छा पेस ऑप्शन हैं. ऐसे में उनकी संभावित अनुपस्थिति इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका होगी.

शुद्ध शाकाहारी है टीम इंडिया का खिलाड़ी, अंडे को भी नहीं लगाता हाथ, सासू मां की खास डिश है फिटनेस का राज

इस बीच इंग्लैंड के दूसरे स्टार पेसर जोफ्रा आर्चर भी अपनी कोहनी की चोट को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. माना जा रहा है कि वह भी एशेज 2023 सीरीज में बाहर रह सकते हैं. आर्चर ने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ पांच मैच खेले और चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को छोड़ दिया. वह एशेज के लिए टीम में जगह बनाने के लिए अपनी रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इंग्लैंड लौट आए हैं.

ओली स्टोन भी तस्वीर से बाहर हैं, क्योंकि उन्हें 6 मई को नॉटिंघमशर के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी. कप्तान बेन स्टोक्स भी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उनके पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी. स्टोक्स आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ दो मैच ही खेले हैं. टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के अनुसार, इस ऑलराउंडर का उपयोग केवल शेष मैचों के लिए बल्लेबाजी विकल्प के रूप में किया जाएगा.

Tags: Ashes Series, England vs Australia, James anderson

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें