इत्र की खुशबू के नाम पर केमिकल की भरमार, कैसे पता करें परफ्यूम असली या नकली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजली शर्मा/कन्नौज. खुशबू की नगरी के नाम से जाने जाने वाला कन्नौज जिला अपनी इत्र की खुशबू के लिए जाना जाता है. वैसे तो इत्र की खुशबू और उसकी शुद्धता और अशुद्धता को पहचान पाना बहुत ही मुश्किल होता है. लेकिन साधारण तौर पर कुछ तरीकों से इसकी गुणवत्ता की परख की जा सकती है. या यूं कहें कि आप इसके असली और पूरी तरह से नकली होने का थोड़ा सा फर्क समझ और जान सकते है कि इसमें गुणवत्ता और शुद्धता कितने प्रतिशत होगी. क्योंकि इत्र के व्यापार में कई ऐसे केमिकल नुमा खुशबू आ चुकी हैं. जिनके बाद असली इत्र की खुशबू को पहचान पाना नामुमकिन था होता जा रहा है.

जब इत्र पूरी तरह बनकर तैयार हो जाता है तो उसको कन्नौज के सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र में भेजा जाता है. एफएफडीसी में इसका परीक्षण होता है. जब इसको पूरी तरह से शुद्ध बता दिया जाता है. उसके बाद ही यह बिकने के लिए दुकानों में आता है. लेकिन अभी भी लोग जब इत्र लेने आते हैं तो अपने पुराने नुस्खे ही आजमाते हैं कि यह असली है या किसी प्रकार की मिलावट है. ये करने के लिए लोग इसको आज भी अपनी जुबान पर लगाकर देखते हैं कि यह कितना शुद्ध है. उसके बाद ही वह अपने साथ इत्र ले जाते हैं.

कैसे पहचान करें? इत्र असली है या नकली
महत्वपूर्ण इत्रों को बड़ी ही आसानी से परखा जा सकता है. जिसमे सबसे पहले केवड़ा आता है, इसमें मिठास होती है. इसको जुबान पर रखने पर ही मीठापन लगता है. अगर इसका स्वाद अलग लगे तो ये असली नहीं है. ऐसे ही गुलाब में शुद्ध व अशुद्ध का पता करना है तो इन दोनों ही इत्रों में बहुत तेज खुशबू आये तो यह नकली की पहचान कर सकता है. क्योंकि जो अच्छा और शुद्ध इत्र होगा उसमे तेज खुशबू नहीं होगी.

क्या बोले इत्र व्यापारी
इत्र व्यापारी निशीष तिवारी और शिवा बताते हैं कि असली और नकली इत्र को पहचानना वैसे तो बहुत मुश्किल होता है. लेकिन कुछ ऐसी बारीकी हैं, जिनको जानकर इसकी अशुद्ध और शुद्ध होने के बीच का फर्क थोड़ा बहुत जाना जा सकता है. जैसे असली इत्र जो भी होगा उसमें बहुत ज्यादा खुशबू नहीं होगी. उसमे बहुत ही भीनी भीनी खुशबू होगी और जो नकली इत्र होगा उसमें बहुत तेज खुशबू होगी और जुबान पर रखने पर वह इत्र हल्का सा कड़वापन देगा. वहीं केवड़ा और गुलाब के इत्र को जुबान पर रखने पर हल्का सा मीठेपन का एहसास होता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें