
हर इंसान चाहता है कि उसे जीवन में प्यार मिले और वो भी उन तमाम खुशियों का अनुभव करे जिनका अनुभव एक स्वस्थ इंसान करता है. हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति हो जिससे वो प्यार करे और उसके साथ अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा कर पाए, मगर ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनकी ये हसरत दबी रह जाती है. ऐसा ही एक ऑस्ट्रेलियन महिला (Australian disabled woman) के साथ भी था जो बचपन से ही अपाहिज थी. इस वजह से उसने कभी जीवन में किसी पुरुष के साथ रोमांस नहीं किया. पर अब 40 पार होने के बाद उसने इस फीलिंग को एक्सपीरियंस किया जिसके लिए उसे पैसे देने पड़े.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट के अनुसार 43 साल की मेलनी (Melanie) इन दिनों चर्चा में हैं. जब वो 3 साल की थीं, तब से व्हीलचेयर पर ही बैठी हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी में समस्या थी जिसकी वजह से वो चल नहीं सकती थीं. कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने तय किया कि चिकित्सकीय स्पर्श के अतिरिक्त, वो एक बार किसी पुरुष का रोमैंटिक स्पर्श (Handicapped woman pay 21000 for romance) भी मेहसूस करना चाहती हैं. उन्हें ये एहसास तब आया जब उनकी सपोर्ट वर्कर ने उन्हें उसके बीते हुए कल के बारे में बताया जब वो पैसों के लिए रोमांस किया करती थी.
चेसी के साथ मेलनी ने बिताया समय
तब मेलनी ने ऑनलाइन सर्च किया और उन्हें चेसी (Chayse) नाम का एक एस्कॉर्ट मिला जो पैसों के लिए रोमांस किया करता था. बीबीसी से बात करते हुए मेलनी ने बताया कि वो अपने हेल्पर के साथ चेसी के घर पहुंचीं और जब उनकी हेल्पर उन्हें छोड़कर चली गईं, तब सिर्फ वो और चेसी ही बचे थे. उन्होंने बताया कि इस अनुभव से पहले, उन्हें रोमांस के लिए लगता था, कि अगर उन्हें वो अनुभव मिलना लिखा होगा, तो मिल जाएगा.
1 घंटे के लिए लेते हैं हजारों रुपये
मेलनी ने कहा कि चेसी को विकलांग लोगों के बारे में कुछ नहीं पता था, जबकि उन्हें पूरी जानकारी थी, इसलिए उन्होंने चेसी की मदद की और दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए. बीबीसी से चर्चा में चेसी ने कहा कि वो मेलनी के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाना चाहते थे. चेसी अपनी सेवाओं के लिए पैसे भी चार्ज करते हैं. वो 1 घंटे के लिए करीब 21 हजार रुपये लेते हैं, जबकि 2 दिन के लिए उनकी फीस लाखों में होती है. चेसी ने कहा कि मेलनी बेहद प्यारी हैं और किसी को भी उनसे प्यार हो जाएगा, पर जब वो उनके साथ वक्त बिता रहे थे, तो बार-बार खुद को याद दिला रहे थे कि वो एक प्रोफेशनल रिश्ता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 10:54 IST








