Kaaranama: अमिताभ संग शाम बिताना चाहती थीं रेखा, धर्मेंद्र ने फेरा प्लान पर पानी? हाथ से निकल गई फिल्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) की जोड़ी को फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ से लेकर ‘सिलसिला’ तक खूब पसंद किया गया. इस जोड़ी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा जाया करती थी. भले ही ये जोड़ी फिल्मों में अब नहीं देखी जाती लेकिन इस जोड़ी की लोकप्रियता को आज की युवा पीढ़ी भी अच्छे से महसूस करती है. 70 के दशक में रेखा-अमिताभ जहां एक तरफ अपनी फिल्मों के लेकर खबरों में रहते थे. वहीं दूसरी ओर दोनों अपनी लव-पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरा करते थे. शादीशुदा होते हुए भी अमिताभ का नाम रेखा संग खूब लिया जाता था. यूं तो आज भी इनके अफेयर से जुड़े किस्से-कहानियां लोगों के बीच सुने और सुनाए जाते हैं. कुछ ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे बॉलीवुड एक्टर रंजीत (Ranjeet) ने लोगों को सुनाया था. यह किस्सा रंजीत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कारनामा’ (Kaaranama) से जुड़ा हुआ है.

फिल्म ‘कारनामा’ एक ऐसी फिल्म है, जिसके जरिए रंजीत एक्टर से डायरेक्टर बने थे. यह उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म में विनोद खन्ना (Vinod Khanna), फराह नाज (Farah Naaz) ,किमी काटकर (Kimi Katkar) ने लीड रोल प्ले किया था. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में फराह नाज की जगह रंजीत ने रेखा को सबसे पहले कास्ट किया था. लेकिन टाइमिंग इशू और अमिताभ बच्चन की वजह से रेखा को इस फिल्म से बाहर होना पड़ा था.

Kaaranama film

अमिताभ बच्चन के साथ शाम बिताना चाहती थीं रेखा
रेखा को ‘कारनामा’ में नहीं कास्ट करने को लेकर एक बार रंजीत ने rediff.com को दिए एक इंटरव्यू में जिक्र किया था. उन्होंने अपने बातचीत में रेखा और अमिताभ के किस्से का जिक्र करते हुए कहा था कि फिल्म ‘सावन भादो’ के पहले शॉट से ही मैं और रेखा बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. जब मैंने फिल्म ‘कारनामा’ के लिए रेखा को ऑफर किया तो वह फिल्म करने के लिए तैयार थीं. हालांकि बाद में जब फिल्म का पहला शेड्यूल शाम को रखा गया तो रेखा को दिक्कतें आने लगी. रंजीत के अनुसार रेखा ने उन्हें फोन किया और पूछा कि क्या मैं सुबह शूटिंग जारी रख सकती हूं, क्योंकि वह अमिताभ बच्चन के साथ शाम बिताना चाहती हैं.

धर्मेंद्र ने दिया सुझाव
इस बारे में बात करते हुए रंजीत ने खुलासा किया था कि पहले उन्होंने रेखा को इस बारे में खूब समझाया लेकिन वो नहीं मानी तो हमें दूसरा रास्ता निकालना पड़ा. रंजीत के अनुसार, जब उन्होंने इस बारे में अपने अजीज दोस्त धर्मेंद्र (Dharmendra) से राय मांगी तो उन्होंने रेखा की जगह अनिता राज को फिल्म में लेने का सुझाव दिया.धर्मेंद्र ने रंजीत से कहा कि इसमें दिक्कत क्या है तु किसी और एक्ट्रेस संग फिल्म बना ले अगर रेखा नहीं मानती हैं तो. रंजीत ने वैसा ही किया जैसा धर्मेंद्र ने सुझाव दिया. आगे रंजीत ने ये भी कहा कि जब उन्होंने रेखा की बात नहीं मानी तो उन्होंने फिल्म छोड़ने के साथ ही साथ साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया. ऐसे में फिल्म बीच में रूक गई और बाद में ये फिल्म फराह, किमी और विनोद खन्ना को लेकर वह फिल्म बनाई गई.

Tags: Amitabh bachchan, Dharmendra, Entertainment, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Rekha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें