Phone under 3,000 Rupees: 3 हजार से कम में आते हैं ये फोन, धड़ल्ले से चलेगा 4G नेटवर्क, काफी क्यूट है डिज़ाइन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

Nokia 215 4G फोन की कीमत सिर्फ 3,299 रुपये है.
Samsung Metro 313 को ग्राहक सिर्फ 2,590 रुपये में खरीद सकते हैं.
Nokia 110 4G फोन की कीमत सिर्फ 2,899 रुपये है.

आजकल बाज़ार में एक से बढ़ कर एक फोन आ गए हैं. आए दिन कंपनी लोगों की सहूलियत के लिए नई-नई तकनीक के साथ नए फोन लॉन्च कर रही है. नया फोन खरीदने की बात आती है तो हर कोई पहले अपना बजट तय करता है, फिर उसके बाद अलग-अलग ऑप्शन देखता है. वैसे तो ज़्यादा से ज़्यादा लोग स्मार्टफोन ही खरीद रहे हैं लेकिन बूढ़े-बुजुर्ग के लिए आज भी कीपैड वाला फोन बेस्ट माना जाता है. अगर आप भी कोई कीपैड वाला अच्छा सा फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए हम कुछ बेहतरीन ऑप्शन लाएं हैं.

आइए जानते हैं 3,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन के बारे में, जिसमें से कुछ में कैमरा भी मिलता है. यहां तक कि इन फोन में 4जी नेटवर्क का भी आराम से एक्सेस किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- फ्रिज है स्टोर रूम नहीं! बाजार से हर चीज लाकर फ्रिज में ठूस देतें हैं लोग, लेकिन इन चीजो को कभी न रखें

Nokia 215 4G: इस फोन की कीमत सिर्फ 3,299 रुपये है. ये स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है, और वज़न में बहुत हल्का है. ये 4जी कनेक्टिविटी के साथ आता है. इसमें Unisoc UMS9117 प्रोसेसर है. इसमें 2.4 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है. ये 240×320 पिक्सल के साथ आता है. इसमें 1150mAh की बैटरी दी गई है. इसमें ग्राहकों को कैमरा एक्सेस भी दिया जाता है.

Nokia 110 4G: इस फोन की कीमत 2,899 रुपये है. इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है. डिस्प्ले के तौर पर ग्राहकों को इसमें 1.8 इंच की स्क्रीन मिलेगी डिस्प्ले 111ppi TFT 120×160 पिक्सल के साथ आता है. कैमरे के तौर पर इसमें सिंगल 0.8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है. पावर के लिए इसमें 1020mAh की बैटरी दी गई है.

ये भी पढ़ें- Google Chrome की ये 2 Settings नहीं चेंज की तो मत ही कीजिए इसका इस्तेमाल, पड़ जाएंगे लेने के देने

Samsung Guru Music 2 SM B310E: इस फोन की कीमत 1,998 रुपये है. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में सिंगल कोर 208 मिलता है. इसमें 2.0 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कि 102ppi और 128×160 पिक्सल के साथ आता है. पावर के लिए इस फोन में 800mAh की बैटरी दी गई है.

Samsung Metro 313: इस फोन की कीमत 2,590 रुपये है. इसमें ग्राहकों को 2 इंच का 141ppi डेंसिटी वाला डिस्प्ले मिलता है. ये 176×220 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इसमें सिंगल कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का मिलता है. पावर के लिए फोन में 1000mAh बैटरी मिलती है.

Tags: Best android phones, Mobile Phone, Tech news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें