इंदौर का ये शख्‍स बना रियल लाइफ हीरो, जरूरतमंदों के लिए अपने ऑटो को बना डाला एंबुलेंस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिलाष मिश्रा/ इंदौर. आज तक आपने फिल्मों में हीरो को ऑटो वाले का रोल करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जिस ऑटो वाले की कहानी बता रहे हैं वो असल जिन्दगी का हीरो है. इंदौर के प्रदीप खैरात पेशे से एक ऑटो ड्राइवर हैं. हालांकि उनका काम असल जीवन के हीरो जैसा है. प्रदीप ने लोगों की सेवा के लिए ऑटो को एक नि:शुल्क एंबुलेंस बना रखा है.

इंदौर के प्रदीप खैरात पिछले कई वर्षों से ऑटो चलाकर अपना घर चलाते हैं. इस बीच वह अपनी अनूठी समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं और यही अनूठी सेवा आए दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनती है. वैसे तो इनका ऑटो सवारी पर चलता है, लेकिन जब इन्हें कोई लाचार बीमार दिखाई देता है तो वह अपने ऑटो को नि:शुल्क एंबुलेंस में परिवर्तित कर देते हैं. मरीजों को इंदौर के साथ ही जहां भी आना जाना होता है, तो बिना किसी शुल्क उसे छोड़ आते हैं.

प्रदीप ने बताया कि पारिवारिक मजबूरी के कारण आर्थिक रूप से तो किसी की मदद नहीं कर पाता, लेकिन अपने ऑटो के माध्यम से ही उन्हें उनके पते पर नि:शुल्क छोड़ देता हूं. मैं एमवाय के रास्ते वर्षों से अपना ऑटो चला रहा हूं. कई वर्षों से मैंने देखा कि यहां प्रदेशभर से गरीब लोग अपना इलाज करवाने आते हैं. किसी को खून की जरूरत होती है, तो मैं उनके लिए खून का इंतजाम करवा लेता हूं. किसी को खाना चाहिए होता है तो हम सब ऑटो वाले मिलकर भोजन भी करवा देते हैं. जब कोई गरीब परिवार आता है, तो हम उन्हें नि:शुल्क उनके गंतव्य तक पहुंचा देते हैं. ऐसा करके लगता है कि मेरा मानव जीवन सार्थक हो गया है. प्रदीप खैरात का कहना है कि मैं हमेशा तैयार रहता हूं. अब यह मेरी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 14:14 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें