Jhansi News : अनचाहे शिशुओं को कूड़ेदान में ना फेंके, आश्रय पालना स्थल में सौंपे, सुरक्षित होगा भविष्य 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी में बीते कुछ सालों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं. जहां लोग अपने नवजात शिशुओं को झाड़ी या कूड़े के ढेर में फेंक देते थे. लेकिन अब ऐसे बच्चों का ख्याल रखने और नई जिंदगी देने के लिए झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में एक हाईटेक पालना स्थापित किया गया है. आश्रय पालना स्थल नाम से बनाए गए इस पालना में कोई व्यक्ति अगर चाहे तो अपने अवांछित बच्चे को यहां छोड़ सकते हैं.

आश्रय पालना स्थल का उद्घाटन ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो लोगों को अपने बच्चों को निराश्रित छोड़ना ही नहीं चाहिए. लेकिन अगर किसी कारण वश उन्हें छोड़ना पड़ रहा है तो वह यहां पर आकर छोड़ सकते हैं. यहां उनके बच्चों का बेहतर ढंग से पालन पोषण हो सकेगा. आश्रय पालना स्थल प्रदेश में अभी तक 4 जिलों में स्थापित किया जा चुका है. 3 अन्य जिलों में इसे स्थापित किया जाना है.

500 से ज्यादा बच्चों का बचाया जीवन
आश्रय पालना स्थल के संस्थापक देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 18 वर्ष पहले उन्होंने यह पालना स्थल स्थापित करने का काम शुरू किया था. आज वह 500 से अधिक बच्चों को एक नया जीवन दे चुके हैं. मेडिकल कॉलेज में लगाया गया पालना हाईटेक है. यहां जैसे ही कोई व्यक्ति किसी बच्चे को रखेगा तो 2 मिनट के बाद मेडिकल कॉलेज में एक अलार्म बजेगा, जिससे वहां के स्टाफ को पता चल गया कि एक शिशु को यहां छोड़ा गया है. इसके बाद शिशु को डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा. शिशु को छोड़कर जाने वाले व्यक्ति पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जायेगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 21:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें