पंजाब सरकार पठानकोट में बना रही सर्किट हाउस, इन लोगों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पठानकोट में नया सर्किट हाउस बनाने जा रही है. इसे लेकर पंजाब लोक निर्माण विभाग ने टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह जानकारी देते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि इस सर्किट हाऊस का कुल क्षेत्र 22,800 वर्ग फुट होगा, जहां ग्राउंड के अलावा दो मंजिलें बनाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि यहां कुल 12 कमरे प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें 2 वीवीआईपीज सैट शामिल हैं. इसके अलावा एक कॉन्फ्रेंस हॉल और एक ड्रॉइंग रूम बनाया जाएगा.

लोक निर्माण मंत्री ने आगे बताया कि पठानकोट में नए बनाए जाने वाले सर्किट हाऊस के लिए प्रशासनिक मंजूरी आतिथ्‍य विभाग, पंजाब से प्राप्त हो चुकी है और इस काम के टैंडर कॉल किए गए हैं. उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट अगले 6 महीनों में मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

बता दें कि जिला पठानकोट के एक ओर हिमाचल प्रदेश और दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर लगता है, जिस कारण यहां देश भर से आने वाले मेहमानों, अधिकारियों और अन्य विशेष व्यक्तियों के ठहरने के लिए किसी उचित आवास का प्रबंध नहीं था, जिस कारण राज्य सरकार द्वारा पठानकोट में सर्किट हाऊस बनाना प्रस्तावित किया गया था.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

Tags: CM Punjab, Punjab news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें